बहनों के आशीर्वाद से प्रदेश को देश का नम्बर वन राज्य बनायेंगे -मुख्यमंत्री डॉ.यादव, उज्जैन में लाड़ली बहना रक्षाबंधन कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री ने किया बहनों से संवाद, मुख्यमंत्री डॉ.यादव की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी, मुख्यमंत्री ने बहनों को अपने हाथों से झुलाया झूला

_______________________________________

उज्जैन 18 अगस्त। बहनों के अशीर्वाद से मध्य प्रदेश को देश का नम्बर वन राज्य बनायेंगे। रक्षाबंधन पर बहनों का आशीर्वाद ही सबसे बड़ा आशीर्वाद है। यह बात मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने उज्जैन के रघुनन्दन गार्डन पंवासा, सुमन गार्डन एवं शिवांजली गार्डन में आयोजित लाड़ली बहना रक्षाबंधन कार्यक्रम में उपस्थित बहनों से संवाद करते हुए कही। इस मौके पर जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, राज्य सभा सांसद बालयोगी उमेशनाथजी महाराज, महापौर श्री मुकेश टटवाल, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, श्री सतीश मालवीय, श्री जितेन्द्र पण्ड्या, श्री तेजबहादुर सिंह चौहान, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, श्री विवेक जोशी, श्री बहादुर सिंह बोरमुंडला, श्री जगदीश अग्रवाल, श्री श्याम बंसल सहित जनप्रतिनिधि, पार्षदगण भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने बहनों से संवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत का परचम पूरी दुनिया में लहरा रहा है। दुनिया भारत देश एवं भारतीय संस्कृति की ओर देख रही है। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि सरकार का समाज के साथ सरोकार होना चाहिये। सरकार को समाज के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना चाहिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन त्यौहार के पहले ही सरकार ने प्रदेश की एक करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खाते में रक्षाबंधन शगुन के रूप में 250 रुपये की राशि जमा कराई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन-अपेक्षाओं के अनुरूप सरकार लगातार काम करती रहेगी। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर पूरा उज्जैन शहर आज आनन्द में डूब गया है। यह हम सबका सौभाग्य है कि हम भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन के वासी हैं।

प्रारम्भ में मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने मंचासीन अतिथियों के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया और कन्याओं का पूजन भी किया। बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ.यादव को प्रतीक स्वरूप बड़ी राखी भेंट की और उपस्थित कुछ बहनों से अपने भैया मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की कलाई पर राखी भी बांधी। मुख्यमंत्री ने सभी बहनों को रक्षाबंधन पर उपहार भी भेंट किये। मुख्यमंत्री ने मंच पर बहनों को अपने हाथों से झूला भी झुलाया और बहनों पर पुष्‍पवर्षा कर उनका स्वागत-अभिनन्दन किया। क्षेत्रीय पार्षदगणों व जनप्रतिनिधियों ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम को प्रभारी मंत्री श्री टेटवाल, सांसद श्री फिरोजिया, राज्यसभा सांसद श्री उमेशनाथजी एवं विधायक श्री जैन ने सम्बोधित करते हुए बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं और बधाईयां दी। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत कार्यक्रम स्थल पर पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर संभागायुक्त श्री संजय गुप्ता, आईजी श्री संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह, एसपी श्री प्रदीप शर्मा सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, गणमान्य नागरिक, पत्रकारगण एवं बड़ी संख्या में लाड़ली बहनें उपस्थित थीं।


CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |