“मैं लाड़ली बहनों का मुख्यमंत्री नहीं मुख्य सेवक हूं” -मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव, “हम सबके भैया, मोहन भैया” के नारों से गूंजा लाड़ली बहना रक्षाबंधन कार्यक्रम

_______________________________________

उज्जैन 18 अगस्त। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव उज्जैन में विभिन्न स्थानों पर आयोजित लाड़ली बहना रक्षाबंधन पर्व के कार्यक्रम के तहत होटल सॉलिटेयर परिसर उज्जैन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ.यादव को लाड़ली बहनों ने कलाई पर राखी बांधकर आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ.यादव द्वारा सम्पूर्ण परिसर में घूमकर लाड़ली बहनों पर पुष्पवर्षा की गई। इसके पश्चात मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने लाड़ली बहनों व लाड़ली बेटियों को स्नेहपूर्वक झूला झुलाया।

बेटियां सम्पूर्ण परिवार की खुशहाली व समृद्धता का प्रतीक हैं

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने सभी को रक्षाबंधन पर्व की हृदय से शुभकामनाएं दी। उन्होंने भाई-बहन के असीम स्नेह एवं अटूट रिश्ते के प्रतीक रक्षाबंधन के इस मंगल अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में कहा कि प्रदेश की लाड़ली बहनों से मिले आशीर्वाद और विश्वास से भावविभोर हूं। बहनों से मिले आशीर्वाद का ही प्रताप है कि प्रदेश विकास के रथ पर निरन्तर चलायमान है। उन्होंने कहा कि मैं लाड़ली बहनों का मुख्यमंत्री नहीं मुख्यसेवक हूं। बहनों से ही सम्पूर्ण परिवार की खुशहाली होती है और बहनें परिवार की समृद्धता का प्रतीक होती हैं। बहनों के समद्धशाली होने से परिवार में सम्पन्नता होगी। मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनें सम्पन्न रहेंगी तो मध्य प्रदेश भी आर्थिक व खुशहाली में सम्पन्न रहेगा।

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति में अनादिकाल से ही बहनों को देवी के रूप में पूजा जा रहा है। हमारे तीज-त्यौहार समाज के सभी वर्गों को एक सूत्र में पिरोते हैं। भारतीय संस्कृति तीज-त्यौहारों से समृद्ध है। तीज-त्यौहारों से बने सांस्कृतिक सम्बन्धों की वजह से हमारी भारतीय संस्कृति अनादिकाल से सतत रूप से विकासशील है। यूनान, मिस्र व रोम आदि पुरानी सभ्यताएं अपना वैभव खो चुकी हैं, परन्तु भारतीय संस्कृति तीज-त्यौहारों की समृद्धता के साथ कई आक्रांताओं के प्रहार के बावजूद भी चट्टान की तरह अखण्ड वैभव लिये खड़ी है और विश्व में अपना परचम लहरा रही है। मैं इस रक्षाबंधन कार्यक्रम के माध्यम से आप सभी बहनों का आशीर्वाद प्राप्त करने आया हूं।

इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, महापौर श्री मुकेश टटवाल, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, श्री सतीश मालवीय, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, श्री विवेक जोशी, श्री बहादुर सिंह बोरमुंडला, श्री विशाल राजौरिया, श्री पंकज मिश्रा, श्री जगदीश अग्रवाल, श्री श्याम बंसल, श्री संजय अग्रवाल, श्री हर्षवर्धन सिंह सहित जनप्रतिनिधि, पार्षदगण व बड़ी संख्या में लाड़ली बहनें उपस्थित थी।


CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |