नारायणाधाम को इस प्रकार विकसित किया जाये कि दुनियाभर से लोग यहां दर्शन के लिये आयें, नारायणाधाम पर जन्माष्टमी को पुलिस बैण्ड के माध्यम से प्रस्तुति दी जाए-मुख्यमंत्री डॉ.यादव

भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता की पूरे विश्व में सबसे बड़ी मिसाल
_______________________________________
_______________________________________

उज्जैन 18 अगस्त। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने रविवार को महिदपुर तहसील के ग्राम नारायणा में स्थित भगवान कृष्ण और सुदामा की मित्रता के साक्षी रहे अत्यन्त प्राचीन नारायणाधाम मन्दिर में पहुंचकर श्रीकृष्ण और सुदामा के दर्शन व पूजन-अर्चन किया। ग्राम नारायणा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता पूरे विश्व में सबसे बड़ी मिसाल है। उन्होंने कहा कि नारायणा में स्थित भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा के मन्दिर और आसपास के परिसर को इस प्रकार विकसित किया जाये कि पूरे विश्व से लोग यहां भगवान के दर्शन के लिये आयें।

मुख्यमंत्री ने कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह को निर्देश दिये कि 26 अगस्त को सोमवार को जन्माष्टमी के अवसर पर पुलिस बैण्ड द्वारा नारायणाधाम पर प्रस्तुति दी जाये। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें आज नारायणाधाम पहुंचकर अत्यन्त प्रसन्नता हो रही है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बनने के पश्चात आज पहली बार डॉ.मोहन यादव नारायणाधाम पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी तीज-त्यौहार अत्यन्त धूमधाम से मनाये जायेंगे। हमारे देवस्थान हमारी मूल शक्ति का स्त्रोत रहे हैं। भगवान श्रीकृष्ण ने उज्जैन में आकर विद्या प्राप्त की। प्रदेश में जहां-जहां उनके चरण पड़े, वहां के प्रमुख स्थानों को तीर्थ के रूप में विकसित किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नारायणाधाम के विकास के लिये वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मन्दिर समिति के साथ बैठक करें तथा श्रीकृष्ण सुदामा स्वर्णगिरि उत्सव विकास समिति के द्वारा जो भी आवश्यकताएं बताई जाती है, उन सब की पूर्ति की जाये। इस बार की जन्माष्टमी पूरे प्रदेश में अत्यन्त हर्षोल्लास के साथ मनाई जायेगी।

कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल, घट्टिया के विधायक श्री सतीश मालवीय, उज्जैन उत्तर के विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, पूर्व विधायक महिदपुर श्री बहादुर सिंह चौहान, कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह, श्री बहादुर सिंह बोरमुंडला, श्रीकृष्ण सुदामा स्वर्णगिरि उत्सव विकास समिति के सदस्य एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।


CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |