“पापा मंत्री हैं हमारे…” मेरा कोई कुछ नहीं उखाड़ सकता..! BJP पूर्व मंत्री के बेटे ने रिक्शा चालक को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के आगरा से सोशल मीडिया पर बीजेपी के पूर्व मंत्री के बेटे का एख वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक रिक्शा चालक को लाठी-डंडे से बेरहमी से पिटते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो हरीपर्वत थाना क्षेत्र में आरबीएस डिग्री कॉलेज परिसर का बताया जा रहा है, जहां पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह के बेटा डॉक्टर संजीव पाल की दबंगई देखने को मिली। हालांकि वीडियो वायरल हेने के बाद पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

इस मामले पर यूपी कांग्रेस ने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर कहा कि, ‘आगरा में भाजपा के पूर्व मंत्री के ‘कु’पुत्र ने एक रिक्शा चालक को लाठी-डंडे से बेरहमी से मारा। एक गरीब ने मंत्री जी के बेटे का क्या बिगाड़ा होगा, जो इन्हें इतना गुस्सा आ गया! भाजपाई सत्ता के नशे में पागल हो गए हैं। देश की गरीब जनता को ये इंसान ही नहीं समझते क्योंकि इनके अंदर खुद इंसानियत नहीं है। आज ये जिन गरीबों के ऊपर जुल्म ढा रहे हैं, जल्दी ही उन गरीबों के आह की भेंट चढ़ जाएंगे।

वीडियो वायरल होने के बाद ऑटो चालक को क्यों मारा रहा है, क्या वजह है, इसकी जानकारी के लिए पुलिस द्वारा कॉलेज के प्रिंसिपल को फोन किया गया। लेकिन, उन्होंने फोन नहीं उठाया गया। वहीं, अबसोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- अभी कुछ दिन पहले उदयभान के नाती ने कोर्ट में सरेंडर किया। अब ये मामला सामने आ गया।

बता दें कि पूर्व मंत्री के नाती दिव्यांश चौधरी ने कुछ दिन पहले एक युवती और उसके पिता पर कार चढ़ाने का प्रयास किया था। वहीं, इस मामले में मुकदमा दर्ज होने पर दिव्यांश फरार हो गया था। पुलिस ने कुर्की को नोटिस लगवाया, कार बरामद की, मुनादी भी करवाई। कोर्ट से भी दिव्यांश को राहत नहीं मिली। कोर्ट ने उन्हें सरेंडर होने के आदेश दिए। इसके बाद लगभग तीन महीने बाद दिव्यांश ने कोर्ट में सरेंडर किया

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |