शाजापुर जिले के मक्सी रेलवे मार्ग पर एक अज्ञात युवक का शव मिला स्टेशन मास्टर की सूचना पर मक्सी टीआई भीम सिंह पटेल पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे । पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया।
टीआई आई पटेल ने बताया कि
युवक की अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है। मक्सी पुलिस ने मृतक के फोटो और हुलिए के आधार पर शिनाख्ती के प्रयास किए हैं और जिस किसी की भी जान-पहचान वाला हो या कहीं गुमशुदा की दर्ज हुई हो तो मक्सी पुलिस को सूचना दें।
युवक ने हाथ में कड़ा पहना हुआ है और उसमें रस्सी बंधी हुई हैं। इसके अलावा चेहरे पर दाढ़ी है, सिर पर काला कपड़ा बंधा हुआ है।
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए :
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :