दहेज के लिए बने दानव! दो लाख के लिए उतारा मौत के घाट, सबूत छुपाने के लिए जला दी बॉडी

बिहार के मुजफ्फरपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया. यहां दो लाख रुपये के लिए एक नवविवाहिता की निर्मम हत्या कर दी गई. ससुराल वालों ने दहेज के लालच में नवविवाहिता की हत्या कर सबूतों को मिटाने के लिए बॉडी को जला दिया. घटना बरियारपुर थाना क्षेत्र के बाजीतपुर अशोक गांव की है. यहां दहेज के लालची ससुराल वालों ने दो लाख रुपयों के लिए इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया.

दो लाख रुपये और एक चेन के खातिर नवविवाहिता की हत्या कर सबूत मिटाने के लिए शव को जला दिया गया. तीन महीने पहले जून में नवविवाहिता निशा की शादी हुई थी. परिजनों ने खुशी-खुशी बेटी को विदा किया था. शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग निशा को दहेज में दो लाख रुपये और सोने की चेन लाने के लिए दबाव बना रहे थे.

सबूत मिटाने के लिए जला दिया शव

जब निशा ने इस बात से इनकार किया तो ससुराल में लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. आरोप है कि 15 अगस्त के दिन निशा की हत्या कर गांव में ही शव को जला दिया गया. बेटी की मौत की सूचना पर उसके परिजन भी गांव पहुंचे. लड़की पक्ष के लोगों ने थाना में जाकर शिकायत दर्ज करवाई है. मृतक के दादा केसर सहनी ने बताया की उनकी पोती की शादी बाजीतपुर अशोक गांव के अच्छेलाल मुखिया के बेटे जीतेन्द्र मुखिया के साथ 1 जून 2024 को हुई थी. शादी काफी धूम-धाम से की गई थी और लड़की के घरवालों ने अपनी हैसियत से ज्यादा दान दहेज दिया था.

पीड़ित परिवार ने दर्ज करवाया मामला

लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल वालों ने दहेज में दो लाख नकद और सोने की चेन की मांग करनी शुरू कर दी. निशा पर ससुराल वाले लगातार दबाव बना रहे थे. निशा ने मायके में पूरी बात बताई लेकिन, मायके के लोग आर्थिक तंगी से इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थ थे. दहेज की रकम नहीं लाने पर ससुराल वालों ने निशा को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. स्वतंत्रता दिवस के दिन दहेज लोभी ससुराल वालों ने निशा को मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद सबूत मिटाने के लिए शव को गांव में ही जला दिया गया. घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए. फिलहाल पुलिस सभी की तलाश कर रहे हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |