शहज़ाद खान मक्सी।
निरीक्षक भीमसिंह पटेल द्वारा 1 वर्ष की अवधि के दौरान अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुये थाना क्षेत्र मे शांति एवं कानून व्यवस्था व्याप्त की गई व सामाजिक सौहार्द बनाये रखा।
थाना मक्सी पर पदस्थ निरीक्षक भीमसिंह पटेल पिछले 1 साल से थाना प्रभारी के रूप में पदस्थ है। पदस्थापना के दौरान मक्सी क्षेत्र मे पूर्व से चल रही अवैध गतिविधीयों जुआं, सट्टा, अवैध शराब पर इनके द्वारा पूर्ण रूप से नियंत्रण कर प्रभावी कार्यवाही की गई। जिसमे अवैध शराब परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये कुल 94 प्रकरण पंजीबद्ध करं कुल 1100 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
इसी प्रकार जुआं मे कार्यवाही करते हुये कुल 22 प्रकरण बनाये जाकर 155000 रूपये जप्त किये गये व सट्टे मे प्रभावी कार्यवाही करते हुये कुल 56 प्रकरण बनाये जाकर 94000 रूपये जप्त किये गये।
मक्सी क्षेत्र मे चोरी के पंजबीद्ध प्रकरणों मे चोरी गई संपत्तियों को जप्त कर कुल 18,50,000 रूपये का मश्रुका जप्त कर मक्सी क्षेत्र मे होने वाली चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाया। हाईवे रोड़ पर आरटीओ चेकिंग के नाम से लूट डकैती करने वाले डकैतों की ईरानी गैंग के 6 सदस्यों को पकड़कर सलाखों के पिछे किया।
गौवंश परिवहन के अवैध व्यापार मे लिप्त आरोपियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुये गौवंश परिवहन मे लगे वाहनों को जप्त कर 6 वाहनों के विरूद्ध राजसात की कार्यवाही की गई है। पदस्थापना के दौरान पिछले 17 साल से फरार चल चहे स्थाई वारंटी एवं अन्य कुल 35 वारंटियों को पकड़कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पदस्थापना के दौरान आदतन अपराधियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर 15 अपराधियों को जिला बदर किया गया। अवैध हथियार रखने वाले अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुये कुल 21 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये व विभिन्न प्रकार के कुल घातक हथियार जप्त किये गये।
थाना क्षेत्र मे समय समय पर धार्मिक एवं राष्ट्रीय तीज त्यौहारों के विशाल जुलुस जलसों के दौरान बाहरी थानों एवं जिला मुख्यालय से जो पुलिस बल अधिक से अधिक संख्या मे थाना क्षेत्र मे लगाया जाता था उक्त आयोजनों में पदस्थापना के बाद से निरीक्षक भीमसिंह पटेल द्वारा स्वयं थाना स्टाफ को साथ लेकर जुलुस जलसों मे शांतिपूर्ण तरीके से कानून व्यवस्था रखी जा रही है।
विधानसभा 2023 व लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान जनता के साथ समनवय स्थापित कर शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराये गये।
• एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत थाना परिसर मे 300 पौधे छायादार व फलदार पौधे स्टाफ के साथ लगाये जाकर थाना परिसर को हरा भरा किया जा रहा है एवं अभियान के अंतर्गत ही सार्वजनिक स्थान पर जनसहयोग से पेट्रोल पम्प, स्कूल, शमशान, आदि जगहों पर 200 पौधे लगाये गये है