मक्सी।। समाज सेवी संस्था लायंस क्लब मक्सी ने अपने अंतराष्ट्रीय पर्यावरण कार्यक्रम के अंतर्गत लायंस क्लब अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह सेंगर(ललन भैया) के नेतृत्व में स्थानीय शासकीय तिलक स्कूल के मैदान पर छायादार और फलदार पौधों का रोपण किया। सभी पौधों की सुरक्षा हेतु लोहे के जालियां बनवाकर हर पौधे के साथ जाली भी लगाई। इन पौधों को सींचने के लिए समय समय पर पानी की व्यवस्था भी की गई है। आपको बता दे लायंस क्लब क्षेत्र की ऐसी समाज सेवी संस्था है जो समय समय पर समाज सेवा करना अपना धर्म समझती है।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष,प्रति निधि मोहन सिंह उर्फ कालू पटेल, थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल, विधायक प्रतिनिधि डॉ रवि पांडे, तिलक स्कूल के प्राचार्य , सी एल खांडे एवं सभी शिक्षक गण मौजूद थे। तिलक स्कूल के प्राचार्य एवं स्टाफ ने सभी अतिथियों का एवं लायंस क्लब मक्सी के सभी सदस्यों का फूल माला पहनाकर इस मुहिम के लिए स्वागत, अभिनन्दन किया। इस सेवा गतिविधि में लायंस क्लब मक्सी के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह सेंगर, सचिव मयंक काबरा, कोषाध्यक्ष आशीष शर्मा , सीनियर सदस्य मणिशंकर नागर, राम प्रसाद पाटीदार, प्रकाश भावसार, गोपाल जांगिड़, मुकेश पटेल, भरत खरलोया, भरत परमार एवं श्रीधर माहेश्वरी उपस्थित रहे। इस पर्यावरण कार्यक्रम की क्षेत्र वासियों ने सराहना की।
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए :
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :