रिटायर IRS ने नेपाली पति-पत्नी को रखा नौकर, नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दोनों ने अफसर के साथ कर दिया कांड

राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां एक रिटायर्ड आईआरएस अफसर के घर एक सप्ताह पहले नौकरी करने आए नेपाली दंपत्ति ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला कर लाखों रुपये की नगदी और जेवर पर हाथ साफ कर दिया है. यह वारदात जयपुर के वैशाली नगर में शुक्रवार देर शाम का है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस ने आरोपियों की तलाश में अब तक 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है, हालांकि अब तक पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है.

पुलिस के मुताबिक वैशाली नगर में रिटायर्ड आईआरएस अफसर कृष्ण कुमार (68) अपनी पत्नी विमलेश और बेटे रोहित (25) के साथ रहते हैं. उन्होंने घर के कामकाज के लिए एक नेपाली दंपत्ति को नौकर रखा था. यह दंपत्ति एक सप्ताह पहले यहां नौकरी मांगने आए थे. कृष्ण कुमार की पत्नी ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि देखने में यह दंपत्ति बेहद सभ्य नजर आ रहे थे, चूंकि उन्हें जरूरत भी थी, इसलिए दोनों को काम पर रख लिया. इसी बीच शुक्रवार की शाम को वह मंदिर चली गईं.इधर घर में उनके पति कृष्ण कुमार और बेटा रोहित के अलावा नेपाली दंपत्ति थे. देर शाम जब वह मंदिर से लौटीं तो देखा कि नेपाली दंपत्ति गायब हैं.

रिटायर्ड आईआरएस की हालत नाजुक

वहीं उनके पति अचेत पड़े हैं, जबकि उनका बेटा उल्टियां कर रहा है. उन्होंने पड़ोसियों की मदद से तुरंत पति और बेटे को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी. डीसीपी वेस्ट अमित कुमार के मुताबिक रिटायर्ड आईआरएस कृष्ण कुमार की स्थिति नाजुक बनी हुई है, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने सात दिन में पूरे घर की रैकी और मौका देखते ही इस वारदात को अंजाम दे दिया. पुलिस के मुताबिक कृष्ण कुमार और विमलेश आरोपियों की शक्ल सूरत पर मोहित हो गए और उनका पुलिस वैरिफिकेशन नहीं कराया था.

रैकी कर दिया वारदात को अंजाम

वैशाली नगर एसएचओ रविंद्र सिंह नरुका ने बताया कि आरोपियों ने बड़े इत्मीनान से पूरे परिवार का रुटीन देखा. उन्हें पता था कि विमलेश रोज शाम को मंदिर जाती हैं. इसी प्रकार शाम को कृष्ण कुमार और उनका बेटा भी कुछ ना कुछ खाने पीने की चीजें मांगते रहते हैं. ऐसे में आरोपियों ने विमलेश के मंदिर जाते ही कोल्ड ड्रिंक में नशीली गोलियां मिला दी और उनके सामने परोस दिया. इसे पीते ही पिता पुत्र की तबियत बिगड़ गई, जिसका आरोपियों ने लाभ उठाया और आलमारी में से दो लाख रुपये नगर और जेवर आदि समेट कर फरार हो गए.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |