मक्सी।। हाल ही में स्टेशन क्षेत्र मक्सी की महिलाओं ने एक प्रधान आरक्षक पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायती आवेदन टीआई भीम सिंह पटेल को दिया था। मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में रहा और वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में भी गया तत्पश्चात एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रधान आरक्षक इंद्रजीत सिंह चौहान को निलंबित करते हुए पुलिस लाइन संबंध कर दिया
उक्त प्रधान आरक्षक वर्ष 2014-15 में भी मक्सी मेएक ड्राइवर के साथ मारपीट करने के मामले में सुर्खियों में रहा था और तत्कालीन एसपी अविनाश शर्मा के द्वारा अनुशासनहीनता की कार्रवाई की गई थी। मामले में मक्सी थाने के लिए भी सिंह पटेल ने कहा कि किसी भी प्रकार के अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूती के साथ संचालित रहे या हमारा सबसे पहला प्रयास रहता है
एसपी का आदेश👇👇

महिलाओं द्वारा दिया गया आवेदन

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए :
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :