हम मध्यप्रदेश को वैभवशाली बनाने में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ हैं – आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर आध्यात्मिक गुरू से मध्यप्रदेश में यूनिवर्सिटी खोलने का किया अनुरोध मुख्यमंत्री बेंगलुरू में आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर के सत्संग में हुए शामिल

भोपाल : गुरूवार, अगस्त 8, 2024, 22:26 IST
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बेंगलुरू में आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर के साथ आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर के सत्संग में शामिल हुए। गुरू श्री श्री रविशंकर ने सत्संग में उपस्थित श्रद्धालुओं से देश के हृदय प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में डॉ. यादव का परिचय कराया। डॉ. यादव ने गुरूजी के मुखारविन्द से हुए सत्संग का लाभ लिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भ्रमण के दौरान गुरु श्रीश्री रविशंकर के साथ अन्नकूट क्षेत्र का अवलोकन भी किया।

आध्यात्मिक गुरू श्रीश्री रविशंकर ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश के उज्जैयिनी नगरी से संबंध रखते हैं, जो कि 12 ज्योर्तिलिंगों में से एक महाकालेश्वर और महान न्यायप्रिय सम्राट विक्रमादित्य की अवंतिका नगरी के रूप में विख्यात है। उज्जैन नगर काल की गणना के रूप में विख्यात रहा है। उज्जैन नगरी की भव्यता आज देखते ही बनती है। पूरे क्षेत्र का वातावरण धार्मिक और आध्यात्मिक माहौल से परिपूर्ण है। आध्यात्मिक गुरू श्रीश्री रविशंकर ने कहा कि देश का हृदय प्रदेश मध्यप्रदेश है। यदि हमारा हृदय स्वस्थ रहेगा तो पूरा शरीर स्वस्थ रहेगा। मध्यप्रदेश की आर्थिक समृद्धि के लिये आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर हमेशा मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सत्संग में आए श्रद्धालुओं से कहा कि गुरुदेव हम सभी को जीवन जीने की कला सिखाते हैं। हमें हर कष्ट में मुस्कुराने और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा गुरुजी से मिलती है। गुरुजी के बताए मार्ग पर चलकर मनुष्य सच्चे अर्थों में जीना सीख रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वे आज के समय के एक अद्भुत जीवन दृष्टा और आध्यात्मिक गुरू श्रीश्री रविशंकर के आश्रम में आये हैं। भक्तों के साथ मिलने का मौका मिला। यहाँ जो अनुभव किया, वह जीवन भर स्मृतियों में रहेगा। गुरूजी आध्यात्मिक चेतना की मशाल हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि परमात्मा करें गुरूजी सदैव इसे प्रज्ज्वलित रखें। उन्होंने गुरूजी से मध्यप्रदेश में आकर विश्वविद्यालय खोलने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार उनके साथ रहेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बेंगलुरू में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये कर्नाटक की जनता और शासन को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक (बेंगलुरू) की उनकी यात्रा अदभुत रही। गुरूजी के आश्रम आकर बहुत ही आनंद का अनुभव हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगे भी गुरूजी इस प्रकार कार्यक्रमों से जनता को लाभांवित करते रहेंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |