आगर जिले के कई निजी अस्पतालों में जिला प्रसासन की टीम की छापामारी

आगर

कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश गुप्ता के मार्गदर्शन मे जिले मे फर्जी चिकित्सकों के विरुद्व जांच दल का गठन कर जांच हेतु जांच दल भेजे गये। जांचदलों के द्वारा नगर सुसनेर, नलखेड़ा, बड़ौद एवं शहरी क्षेत्र आगर मे संचालित झोलाछाप चिकित्सको के विरुद्व कार्यवाही की गई।
नगर बड़ौद के सूचना प्राप्त होने पर मंडल बंगाली क्लीनिक जो कि मृणाल मंगल द्वारा संचालित किया जा रहा था एवं नगर बड़ौद के व्यास दवाखाने पर जांचदल के पहुंचने से पूर्व चिकित्सा व्यवसाय करने वाले क्लीनिक बंद कर भाग गये। नगर आगर मे जांचदल डॉ. मिथुन कुमार गोलदार, जिला कुष्ट अधिकारी तथा राजस्व विभाग से नायब तहसीलदार आलोक वर्मा एवं जिला कार्यालय से राकेश पडिहार, फार्मासिस्ट नीरज शर्मा एवं भारतसिंह के द्वारा नगर के आवर रोड़ पर झाला दवाखाना जो कि विक्रम झाला के द्वारा संचालित किया जाता था एवं मास्टर कॉलोनी मे व्यास क्लीनिक जो कि जगदीशचंद्र शर्मा के द्वारा संचालित किया जाता था, मालीखेडी रोड़ पर स्थित बिना नाम की क्लीनिक समीर खान द्वारा संचालित की जा रही थी। इन तीनों क्लीनिक को सील कर दवाईयां जप्त की गई एवं पंचनामा बनाया गया।
नगर नलखेड़ा मे डॉ. मनीष कुरील, जिला स्वास्थ्य अधिकारी तथा सी.बी.एम.ओ. डॉ. विजय यादव, राजस्व विभाग से तहसीलदार प्रतिनिधी राजस्व निरीक्षक प्रभुलाल, पटवारी अजयसिंह, पुलिस विभाग से प्रधान आरक्षक राकेश दंडोतिया जांचदल के द्वारा नगर नलखेडा के अयोध्या बस्ती मे संचालित बिना नाम की क्लीनिक बी.एल. अकेला द्वारा संचालित की जाती थी, जो कि कोविड के समय नलखेड़ा बी.एम.ओ. द्वारा क्लीनिक को सील कर एफ.आई.आर. कर क्लीनिक को बंद करवाया गया था। पूर्व से ही बी.एल. अकेला पर प्रकरण दर्ज है, एवं आज दिनांक को भी जांचदल के द्वारा क्लीनिक सील कर दवाईयां जप्त की एवं पंचनामा बनाया गया। नलखेड़ा नगर मे पाटीदार क्लीनिक जो बगलामुखी रोड़ नलखेड़ा मे बलराम पाटीदार द्वारा संचालित किया जाता था जांचदल के द्वारा यह क्लीनिक भी सील कर दवाईयां जप्त की ओर पंचनामा बनाया गया।
नगर सुसनेर मे जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. नरेन्द्रसिंह परिहार, के साथ सी.बी.एम.ओ. डॉ. राजीव बरसेना एवं तहसीलदार प्रतिनिधि पटवारी गोवर्धनलाल शर्मा पुलिस विभाग से उपनिरीक्षक नारायण पुरी के साथ राममनोरथ यादव आदि जांचदल सदस्यों के द्वारा नगर सुसनेर के मालीपुरा मे बिना नाम की संचालित क्लीनीक रीतेश उपाध्याय पिता शंकरलाल द्वारा संचालित की जा रही थी। उक्त क्लीनिक को जांचदल के द्वारा सीलकर दवाई जप्त की एवं पंचनामा बनाया गया।

CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |     Greater Noida Accident: ग्रेटर नोएडा में भट्ठा मालिक की कार ने बच्ची को रौंदा, मोबाइल चलाने के चक्कर में हुआ हादसा; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही मासूम     |     फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |