बिहार: माचिस, टॉर्च और बैटरी … YouTube से सीख रहे थे बम बनाना, तभी हो गया ब्लास्ट, 5 छात्र जख्मी

बिहार के मुजफ्फरपुर में चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में कुछ बच्चे यूट्यूब पर बम बनाने की कोशिश कर रहे थे. इसी बीच अचानक जोरदार धमाका हुआ और पांच बच्चे घायल हो गए. सभी घायल हुए बच्चों को गायघाट सीएचसी में भर्ती कराया गया. इनमें तीन बच्चों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. जांच में कोई विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला है.

पुलिस के अनुसार, घटना मंगलवार देर शाम की है. परिजनों ने पहले गांव में ही मामले को रफा-दफा करना चाहा. लेकिन बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराने से बुधवार को मामला उजागर हुआ. ग्रामीणों ने घटना को लेकर बताया कि बच्चों ने यूट्यूब पर वीडियो देखकर माचिस की तीलियों और पटाखे का बारूद इकट्ठा किया था. उसे एक खराब टॉर्च में भरा. उसके बाद उसमें बैटरी से स्पार्क करवा कर विस्फोट करने की कोशिश करने लगे. इसी दौरान जोरदार धमाका हुआ. मौके पर अफरा तफरी मच गई.

खतरे से बाहर हैं बच्चे

धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े-दौड़े घटनास्थल पर पहुंचे. वहां बच्चे विस्फोट की वजह से झुलसे हुए थे. आनन-फानन में उन्हें गायघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. बच्चों के हाथ-पैर और चेहरा झुलस गया. डॉक्टर ने सभी बच्चों को खतरे से बाहर बताया है. सूचना मिलने के बाद प्रशिक्षु डीएसपी पूजा कुमारी दल बल के साथ मौके पर पहुंच गईं.

माचिस, टॉर्च और बैटरी से बना रहे थे बम

विस्फोट में घायल हुए बच्चों ने बताया की वह लोग स्कूल से पढ़कर आ रहे थे. गांव के एक लड़का उन्हें खेत में ले गया. उसके बाद वह बोला की चलो अब बम फोड़ते हैं. उसने बारूद निकालकर माचिस के डिब्बे में भर दिया. इसके बाद सिर झुकाकर सूखे घास की छोटी ढेर में माचिस से आग लगाया. उसने बच्चों से बोला कि बम नहीं फटा, इसमें फूंको फिर बम फटेगा. जैसे ही सभी बच्चे फूंक मारने लगे इतने में सूखे घास के ढेर में ब्लास्ट हो गया. जिससे किसी बच्चे का चेहरा तो किसी का हाथ बुरी तरह झुलस गया. इसके बाद वह लड़का वहां से फरार हो गया.

पांच बच्चे हुए घायल

वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि बच्चों ने यूट्यूब पर वीडियो देखकर यह कदम उठाया. उन्होंने पटाखा और माचिस का बारूद इकट्ठा किया था. पांच बच्चों ने यूट्यूब पर देखकर माचिस के बारूद निकालकर टॉर्च में भरा था. वो लोग नया पटाखा बनाने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान जोरदार धमाका हुआ. इसमें दो बच्चे घायल हुए हैं. उन्होंने बताया कि मौके से कोई बारूद नहीं मिला है. इस कारण विस्फोट की तीव्रता अधिक नहीं थी. धमाके से बच्चों के हाथ और चेहरे झुलसे हैं. सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |