शाजापुर,, किशोरी बालिकाओं का जागरूकता सत्र आयोजित

——
महिला बाल विकास विभाग द्वारा प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री नीलम चौहान व प्रशासक वनस्टाप सेंटर के मार्गदर्शन में गत दिवस लैंगिक संवेदनशीलता सप्ताह अंतर्गत किशोरी बालिकाओ का जागरूकता सत्र आयोजित किया। इसी तारतम्य में पर्यवेक्षक श्रीमती ममता परमार द्वारा आंगनवाडी केंद्र वार्ड 20.1 में बालिकाओं को सुरक्षित स्पर्श की जानकारी दी। साथ ही बच्चों को ईसीसीई गतिविधि के तहत रचनात्मक तरीके से बच्चों कि दिशा ज्ञान व शारीरीक गतिविधियां आयोजित की। साथ ही पर्यवेक्षक अफसा बी के मार्गदर्शन में पोचानेर के आंगनवाड़ी केंद्रो पर बालिकाओं को महिला कानून की जानकारी प्रदाय की। पर्यवेक्षक श्रीमती ललिता अहरिवार के नेतृत्व में आंगवाड़ी केंद्रो पर बच्चों को गीत-कविता के माध्यम से शैक्षिक जानकारी प्रदान की गई।

प्रशासक नेहा जायसवाल की उपस्थिति में सुपोषण दिवस सप्ताह के अंतर्गत पोषण में पुरुष भागीदारी पर केंद्रित कार्यक्रम, मिशन शक्ति अंतर्गत गतिविधि का आयोजन व सुपोषित स्वस्थ बच्चे की माता को सम्मानित किया गया। बोलाई में पर्यवेक्षक श्रीमती हेमकांता मालवीय की उपस्थिति में सेक्टर बोलाई केआंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 04 पर मंगल दिवस सुपोषण दिवस का अयोजन किया गया, जिसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कंचन कुंवर एवं अन्य महिलाएं बालिक उपस्थित रही। साथ ही पर्यवेक्षक श्रीमती आशा जांगड़े द्वारा मंगल दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत सुपोषण दिवस भोपाखेड़ी सेक्टर दुपाड़ा में मनाया गया। पर्यवेक्षक श्रीमती किरण परमार के द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र जलोदा ,बछानिया, कुम्हारिया खास में सुपोषण दिवस आयोजन किया गया। आंगनवाड़ी केन्द्रों पर मंगल दिवस के अवसर पर महिलाओं को स्तनपान ही परिवार की पहचान एवं स्तनपान सिर्फ माँ नही पिता की भी जिम्मेदारी विषय पर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया गया कि स्तनपान महत्त्व के बारे में जानकारी की कमी शिशुओं के विकास को प्रभावित करती है, इसलिए पिता भी बच्चों के संवार्गींण विकास में सहभागी बने।
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |