सभी त्यौहार समाज के साथ उत्साह और आनंद के साथ मनाए जायेंगे,- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा, सेमलीचाचा का नाम अब सेमलीधाम , सेमलीचाचा में लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव की कलाई में बांधी राखी

शाजापुर, 04 अगस्त 2024/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण का कार्य निरंतर जारी रहेगा। प्रदेश में महिलाओं के 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान निरंतर जारी रहेगा। इससे महिलाएं, लोकसभा, विधानसभा, पंचायतों एवं स्थानीय निकायों आदि विभिन्न क्षेत्रों में अपना सशक्त नेतृत्व प्रदान करेगी। आगामी 10 अगस्त को लाड़ली बहनों के खातों में 1250 की राशि के अतिरिक्त 250 रुपए की राशि अंतरित की जाएगी। शुजालपुर अनुविभाग के ग्राम सेमलीचाचा का नाम अब सेमलीधाम होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज शाजापुर जिले के सेमलीचाचा स्थित हाटकेश्वर धाम में आयोजित रक्षाबंधन पर्व और भागवत कथा कार्यक्रम को संबोधित कर रहें थे। इस अवसर पर उन्होंने भगवान हाटकेश्वर के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव का लाडली बहनों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया तथा बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव की कलाई पर राखी बांधकर उत्साहपूर्वक रक्षाबंधन का पर्व मनाया। लाडली बहनों ने 1250 रुपए की राशि की अतिरिक्त 250 रुपए की राशि और 450 रुपए में गैस रिफिल की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री डॉ यादव को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर प्रदेश के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इंदर सिंह परमार, सांसद श्री महेन्द्र सिंह सोलंकी, विधायक श्री अरूण भीमावद, विधायक कालापीपल श्री घनश्याम चन्द्रवंशी, श्री योगेन्द्र सिंह बंटी बना, श्री अशोक नायक सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं लाड़ली बहने उपस्थित रही।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहां कि सनातन धर्म में त्योहारों की परंपरा अद्भुत है। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा निर्णय लिए गया हैं कि सभी त्यौहार समाज के साथ उत्साह और आनंद के साथ मनाएं जाएंगे। प्रदेश में मकर संक्रांति , गुड़ी पड़वा और गुरु पूर्णिमा का पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाएं गए हैं। अंधेरे से प्रकाश की ओर से जाकर हमारे जीवन को सफल बनाने वाले गुरुओं के महत्व को प्रतिपादित करते हुए प्रदेश के सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया गया। आगामी रक्षाबंधन के पावन पर्व को 1 अगस्त से 10 अगस्त तक मेरे सहित प्रदेश सरकार के मंत्रीगण विभिन्न जिलों में जाकर लाड़ली बहनों से रखी बंधवाकर धूम धाम से मनाएंगे। माता पिता के बाद सबसे सम्माननीय पद बहनों का है। मैं सभी बहनों को प्रणाम करता हूं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हाटकेश्वर धाम के परम पूज्य गुरुजी पण्डित श्री कमलकिशोर नागर अपने मुखारविंद से परमात्मा के साक्षात्कार कराने के साथ-साथ अपने वचनों से सामाजिक समरसता का भी संदेश दे रहे हैं। गुरूजी द्वारा भगवान की भक्ति के साथ नकली आडंबरों से बचने की भी शिक्षा दी जा रहीं हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसान भाई अपनी भूमि के महत्व को समझे और इसका सम्मान करें। अपनी जमा पूंजी को अनावश्यक कार्यों में व्यर्थ खर्च नहीं करें।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |