सीएम ने दमोह में किसानो से मंच से क्यो “कहा जमीन मत बेचना” देखे खबर

प्रदेश की लाड़ली बहनों को 10 अगस्त को मिलेगा राखी का उपहार – मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रदेश में केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखण्ड क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी
जबेरा को नगर परिषद बनाने की हुई घोषणा
मुख्यमंत्री जबेरा में लाड़ली बहना आभार सह उपहार कार्यक्रम में हुए शामिल

भोपाल : शनिवार, अगस्त 3, 2024, 19:17 IST
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बहनों के सशक्तिकरण के लिये सरकार संकल्पित होकर काम कर रही है। रक्षाबंधन प्रेम, स्नेह और बंधुत्व का त्यौहार है। रोजगार के अवसरों में बहनों को प्राथमिकता दी जायेगी। आगामी 10 अगस्त को सभी लाड़ली बहनों के खाते में सिंगल क्लिक से 1250 रूपये तथा रक्षाबंधन के उपहार के रूप में 250 रूपये अतिरिक्त दिये जायेंगे। यहां आज बहनों ने विशाल राखी बांधकर राखी के पहले ही मुझे रक्षाबंधन का आनंद दे दिया है। प्रदेश में पूरे सावन हम रक्षाबंधन का त्यौहार मनायेंगे। बहनों का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए हर जिले में उत्सव आयोजित किये जायेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज दमोह जिले के जबेरा में लाड़ली बहना उत्सव सह उपहार कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जबेरा को नगर परिषद बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने दमोह जिले के प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत तेंदूखेड़ा जामूनखेड़ा अजितपुर से अभाना पाटन मार्ग पर 4.5 करोड़ की लागत से उच्च स्तरीय पुल का सिंगल क्लिक के माध्यम से लोकार्पण किया। विभिन्न योजनाओं में हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किये। जबेरा मंडी परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान अंतर्गत सप्तपर्णी का पौधा रोपा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखण्ड क्षेत्र की तस्वीर बदलने वाली है। केन-बेतवा सिंचाई परियोजना के माध्यम से दमोह जिले की व्यारमा नदी को जोड़कर सम्पूर्ण क्षेत्र को पानी से लबालब किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण क्षेत्र में आनंद की वर्षा होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि परियोजना के लिये मध्यप्रदेश-उत्तरप्रदेश को 45-45 हजार करोड़ रूपये मिलेंगे। परियोजना से सम्पूर्ण बुंदेलखण्ड के जिलों में पानी लाकर क्षेत्र के लोगों की जिंदगी बदलने का एक बड़ा अभियान चलेगा। उन्होंने कहा कि सिंचाई योजना से फसल की आमदनी दोगुनी से ज्यादा होने वाली हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों से आग्रह करते हुए कहा कि अपनी जमीन मत बेचना, आने वाले 2 माह के अंदर इस परियोजना का भूमि-पूजन किया जायेगा, आने वाला कल हमारा हैं, उससे आपकी जिंदगी बदलेगी। उन्होंने कहा कि हम बुंदेखण्ड पंजाब और हरियाणा से आगे निकल जायेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सागर में सितम्बर माह में इन्वेस्टर मीट होगी। प्रदेश के सभी जिलों को साधन संपन्न बनाने के प्रयास जारी है, प्रत्येक जिले में उद्योग धंधों का जाल बिछाया जायेगा, जिसमें बहनों को भी रोजगार मिलेगा।

लाड़ली बहनों का पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित लाड़ली बहनों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और लाड़ली बहनों को उपहार दिये। इसके पूर्व रक्षाबंधन की थीम पर सावन उत्सव पर केन्द्रित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने परिसर में किये गये साज-सज्जा युक्त झूलों के पास जाकर लाड़ली बहनों को झूला झुलाया। लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को वृहद राखी भेंट की और राखी बांधी। बहनों ने मुख्यमंत्री को आभार पाती भेंट कर शुभकामनाएँ दी।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि आज विपरीत परिस्थितियों के बाद भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव आप सबके बीच में आए हैं, हम उनका हृदय से धन्यवाद आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि आज सावन में पानी की झड़ी लगी हुई है और भगवान आपके लिए आशीर्वाद स्वरुप भरपूर बारिश कर रहे हैं। श्री पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव आप सभी को सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।

संस्कृति, पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा मुख्यमंत्री डॉ. यादव हम सभी के बीच में आये, मुख्यमंत्री जी लाड़ली बहनों, स्व-सहायता समूह की बहनों के कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं यह पूरा कार्यक्रम रक्षाबंधन का कार्यक्रम है। महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार के जो प्रयास है उसके लिए लाड़ली बहनों से राखी बंधवाने का कार्यक्रम भी रहेगा। उन्हें सम्मान देने का और 1250 रूपये की राशि लाड़ली बहनों के खाते में सरकार डाल ही रही है। इस रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री 250 रूपये रक्षाबंधन का तोहफा लाड़ली बहनों को देने वाले हैं। उनका हम जबेरा विधानसभा की धरती पर स्वागत और अभिनंदन करते हैं।

पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लखन पटेल ने कहा कि कैन बेतवा लिंक परियोजना के माध्यम से हटा की व्यारमा नदी पर डेम बना दिया जाए। जिससे हटा शहर तथा संपूर्ण दमोह में पानी की समस्या खत्म होगी और पूरी जमीन सिंचित होगी।

सांसद श्री राहुल सिंह लोधी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश के लिए एक शुभंकर सिद्ध हो रहे हैं। उन्होंने आते ही 29 लोकसभा सीटों में से 29 लोकसभा सीट जीती। उन्होंने प्रधानमंत्री एंबुलेंस सेवा शुरू कर प्रदेशवासियों को अच्छी से अच्छी स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने की पहल शुरू की है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आयुष्मान कार्ड, मुख्यमंत्री उद्यम क्रान्ति योजना के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया। मुख्यमंत्री ने कन्या-पूजन कर बेटियों का सम्मान किया। साथ ही बाल सखा सुदामा प्रसंग सुनाने वाली सीएम राइज स्कूल दमोह की छात्राओं को पुरूस्कृत किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्री जयंत कुमार मलैया, विधायक श्रीमती उमादेवी खटीक, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रंजीता गौरव पटेल सहित जन-प्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में लाड़ली बहनें उपस्थित रहीं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |