दुल्हन ने कहा- नामर्द हो, पंचायत ने पति पर लगाया जुर्माना; फिर युवक ने दिखाया ‘सबूत’, लेकिन…

बिहार के भागलपुर में सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने इसलिए सुसाइड करने की कोशिश की कि उसकी पत्नी उसे नामर्द कहती थी. इस वजह से वह डिप्रेशन में आ गया था. पत्नी के आरोप पर पंचायत बैठी तो वहां भी युवक को नामर्द मानकर 80 हज़ार रुपए जुर्माना देने का फैसला सुना दिया गया. हालांकि, अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट में युवक की नामर्द होने वाली बात झूठी निकली.

यह घटना जिले के नाथनगर प्रखंड के एक गांव का है. यहां के रहने वाले एक युवक की शादी तीन माह पहले 5 मई को एक युवती से हुई थी. लेकिन शादी के महज एक सप्ताह बाद ही दुल्हन ने अपनी मां को कॉल कर बताया कि उसका पति नपुंसक है और वह ससुराल छोड़कर मायके निकल गई.

गांव में बैठी पंचायत

इसके बाद लड़कीवालों ने लड़के से बात की और कहा कि आप अपना डॉक्टर से इलाज करवाइए, फिर समझा-बूझाकर लड़की को दोबारा पति के पास भेज दिया गया. लेकिन बात बनने की बजाय और भी ज्यादा बिगड़ गई. फिर युवती ने पंचायत बिठाने का फैसला किया. इसके बाद 7 व 22 जून को हुई पंचायत में युवक का बिना मेडिकल जांच कराए ही यह फैसला लिया गया कि युवक नामर्द है. इसे पत्नी का साथ छोड़ना पड़ेगा. साथ ही 80 हजार रुपए देने होंगे और शादी में मिले जेवरात भी वापस करने होंगे.

डॉक्टर से अपनी समस्या बताई

पंचायत की ओर से लिए गए इस फैसले के बाद युवक सदमे में आ गया. इस बीच उसने शहर के एक चिकित्सक से अपना जांच करवाई. डॉक्टर ने बताया कि वह नामर्द नहीं है, उसे केवल कमजोरी है, जो दवा लेने से ठीक हो जाएगी. फिर वह रिपोर्ट लेकर समाज के लोगों को दिखाने लगा, लेकिन कोई उसकी बात मानने को तैयार नहीं था. लोगों का कहना था कि तुम झूठी रिपोर्ट लेकर घूम रहे हो.

इसको लेकर शुक्रवार को फिर पंचायती होनी थी. लेकिन समाज के ताने से तंग आकर उसने गुरुवार को ही खुद को खत्म करने का प्रयास किया. मुस्समिल ने घर में रखा कपड़ा धोने वाला वाशिंग पाउडर व अन्य गेमिकल को मिलाकर पी गया. उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और बार-बार उल्टी होने लगी. फिर उसकी बहन ने शोर मचाना शुरू कर दिया तो आसपास के लोग वहां पहुंचकर उसे आनन-फानन में मायागंज अस्पताल में भर्ती करवाया जहां फिलहाल उसका इलाज किया जा रहा है.

पीड़ित युवक ने बताया

पीड़ित युवक ने बताया कि इसी साल 5 मई को हमारी शादी हुई, कुछ हफ्तों तक हम लोग अच्छे से साथ रहे. लेकिन फिर अचानक पंचायत से शिकायत आती है कि तुम्हारी बीवी तुम्हारे साथ नहीं रहना चाहती. तुम नामर्द हो, तुम्हें उसका साथ छोड़ना होगा. साथ ही तुम्हें जेवरात और पैसे लाकर देने होंगे. पंचायत के लोग बिना मेडिकल रिपोर्ट के मुझे नामर्द साबित कर दिए, जिस वजह से मुझे समाज से ताने मिल रहे थे, फिर मैंने जहर खा लिया. पंचायत में केवल चार लोगों ने मिलकर ऐसा काम किया है, जबकि पंचायत मेरी मर्जी से नहीं लगाई गई. मैं जहां भी जाता था लोग मेरा मजाक उड़ाते थे. पंचायत के फैसले के बाद मारपीट की नौबत आ गई, फिर मैं मारपीट न हो, इस वजह से ही खुद को खत्म करने का फैसला लिया.

वहीं युवक की बहन ने बताया कि मेरे भाई के साथ पंचायत में बहुत बड़ा खेल खेला गया, जिस वजह से वह सुसाइड करने लगा. उसे पूरे मोहल्ले में नपुंसक साबित कर दिया गया, जिस वजह से शर्म से वह कहीं नहीं जाता आता था. पंचायत कहता है कि तुम जमीन बेचो, चाहे जो भी करो, तुम्हें पैसे और जेवरात लौटाने होंगे. जबकि मेडिकल रिपोर्ट में यह आया है कि मेरा भाई नपुंसक नहीं है, अब हम लोगों को इंसाफ चाहिए.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |