इंस्टाग्राम रील और कत्ल के पैटर्न से दिखी आशिक की सनक… यशश्री के कातिल दाऊद शेख का खुला चिट्ठा

महाराष्ट्र के मुंबई में बहुचर्चित यशश्री शिंदे हत्याकांड में पुलिस ने कातिल दाऊद को गिरफ्तार कर लिया है. उसे लेकर पुलिस ने काफी चौंकाने वाले खुलासे भी किए हैं. पुलिस की मानें तो आरोपी दाऊद शेख इंस्टाग्राम पर सैड सॉन्ग्स पर रील बनाकर डालता था. उसके कई रील पुलिस ने देखे. पाया कि वो पहले से ही बदला लेने की चाह में था. यही नहीं, यशश्री के कत्ल के पैटर्न से भी कई चीजें इस ओर इशारा कर रही हैं कि बदले की आग में जलकर ही दाऊद ने इस वारदात को अंजाम दिया.

पुलिस सूत्रों की मानें तो दाऊद अपने दोस्तों और करीबियों को शुरू से ही यह कहता था- यशश्री का चेहरा बहुत खूबसूरत है. मुझे उसके चेहरे से प्यार हो गया है. लेकिन इसी चेहरे ने जब उसे साल 2019 में जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया. तो वो गुस्से से तिलमिला उठा. इसलिए उसने यशश्री से बदला लेने के लिए उसे 25 जुलाई के दिन मार डाला. हत्या के बाद उसके उसी खूबसूरत चेहरे को कुचल दिया, जिसे वो सबसे ज्यादा पसंद करता था. फिर लाश को उरण रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में फेंक दिया.

छाती पर किए वार

20 साल की यशश्री के प्राइवेट पार्ट पर भी दाऊद ने कई वार किए, क्योंकि उस पर छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया था. पुलिस की मानें तो दाऊद ने यशश्री की छाती पर भी धारदार हथियार से कई वार किए. ऐसा इसलिए क्योंकि 2019 में यशश्री ने उस पर छाती छूने का आरोप लगाया था. फिलहाल आरोपी दाऊद को मुंबई पुलिस ने कर्नाटक के गुलबर्गा से गिरफ्तार कर लिया गया है. उससे पूछताछ की जाएगी, जिसके बाद मामले में कई नए खुलासे होंगे.

सीसीटीवी फुटेज में दिखा कातिल

मामले में सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. 25 जुलाई को सीसीटीवी में यशश्री उसी सड़क पर चलते दिख दे रही है, जहां आगे चलकर झाड़ियों से उसकी लाश मिली थी. थोड़ी ही देर बाद इसी सड़क पर उसके पीछे दाऊद शेख चलकर जाता दिख रहा है. पुलिस ने बताया- इस मामले में तीसरे शख्स की भी एंट्री हुई है. हत्याकांड के बाद दाऊद ने इसी तीसरे शख्स से फोन पर कई बार बात की थी. पुलिस ने शख्स से पूछताछ शुरू कर दी है. मामले में अब आगे क्या-क्या खुलासे होते हैं, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |