(शहजाद खान ) शाजापुर/उज्जैन।। उज्जैन संभाग पूर्व सैनिक कल्याण संगठन के द्वारा कारगिल दिवस के अवसर पर उज्जैन की कालिदास अकादमी में उद्योग सम्मान समारोह आयोजित किया इस सम्मान समारोह में देशभक्ति से बहुत-बहुत प्रस्तुतियां भी एनसीसी के कैडेट्स के द्वारा दी गई कार्यक्रम में सेवानिवृत्ति फौजी देशभक्ति के तराने पर झूमते हुए नजर आए भारत माता की जयकारों से सदन गूंज उठा

इस आयोजन में कारगिल युद्ध में सम्मिलित हुए सेवानिवृत्ति फौजियों का समारोह पूर्वक सम्मान किया गया, उन्हें प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। “इस आयोजन में मक्सी निवासी भारतीय सेवा के “सेवानिवृत हवलदार मोहम्मद जहीर खान” का सम्मान भी किया गया । उन्हें प्रशस्ति भेंट करते हुए उल्लेख किया गया कि
“आपके द्वारा ऑपरेशन विजय कारगिल युद्ध 1999 में राष्ट्रभक्ति के साथ वीरता अदम्य साहस एवं उच्च रण कौशल का परिचय देकर देश व समाज को गौरांवित किया गया । आपके इस योगदान को राष्ट्र सदैव स्मरण रखेगा । उज्जैन संभाग पूर्व सैनिक कल्याण संगठन आपको 25 वे कारगिल विजय दिवस 26 जुलाई 2024 के अवसर पर सम्मानित एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए गर्व की अनुभूति कर रहा है।

मौजूद वक्तों ने कार्यक्रम में कहा।।
वर्ष 1999 में पाकिस्तान ने नापाक इरादे से थोपे गए युद्ध में भारतीय सेना के वीर जवानों ने ऑपरेशन विजय, ऑपरेशन सफेद सागर और ऑपरेशन तलवार चलाकर अपनी अपार देशभक्ति, शौर्य, अदम्य साहस एवं अद्भुत रणकौशल का परिचय देते हुए घुसपैठियों एवं पाकिस्तानी सैनिकों को कारगिल की चोटियों से खदेड़ दिया था। भारतीय सेना के 527 सैनिकों ने अपना बलिदान देकर दुश्मन राष्ट्र के करीब 4500 आतंकियों व पाक सैनिकों को मौत के घाट उतार देश की सीमाओं की रक्षा की थी। इसमें हमारे 1500 सैनिक घायल हुए थे।

भारतीय सेनाओं की ऐतिहासिक विजय की खुशी में एवं कारगिल युद्ध ऑपरेशन विजय की 25वीं वर्षगांठ पर उज्जैन संभाग के पूर्व सैनिक कल्याण संगठन के अध्यक्ष सूबेदार कमल सोनी के नेतृत्व में 28 जुलाई को शाम 5 बजे कालिदास अकादमी में युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए रणबांकुरों को भावपूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

कार्यक्रम में संगठन दिवंगत संरक्षक कमोडोर स्व. चमन जैन व सूबेदार मेजर स्व. विजय देशपांडे को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर 22 कारगिल योद्धाओं, वीर नारियों, वीर माताओं, वीर पिता, वयोवृद्ध पूर्व सैनिकों, सेना में कार्यरात एनसीसी अधिकारियों व वीर सैनिकों का सम्मान किया गया। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर नागेश मालवीय, कर्नल जीपी चौधरी मुख्य अतिथि थे।
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए :
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :