चंदन की लकडी चोरी के आरोपीगण का पुलिस रिमाण्‍ड स्‍वीकार

शाजापुर। जिला मीडिया प्रभारी सचिन रायकवार एडीपीओ शाजापुर ने बताया कि, न्यायालय जेएमएफसी महोदय शुजालपुर श्री धीरज कुमार द्वारा आरोपीगण 1.कुतुबु‍द्दीन पिता सरदार खां उम्र 19 वर्ष, 2.आजाद खां उर्फ बुलुट पिता भूरे खां उम्र 24 वर्ष, निवासीगण खेडी मण्‍डलखाँ का दिनांक 10/08/2020 का पुलिस रिमाण्‍ड स्‍वीकार किया गया।

श्री संजय मोरे अति.डीपीओ शुजालपुर द्वारा प्रदत्‍त जानकारी अनुसार दिनांक 07/08/2020 को सहा.उपनिरीक्षक रामचन्‍द्र धनगर को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की ग्राम खेडी मण्‍डलखॉं काकड घाटा पुलिया बल्‍डी रोड के पास मोटर साइकिल पर 02 लडके सफेद प्‍लास्टिक की बोरी में चंदन की लकडी के टुकडे चोरी कर ले जा रहे है। सूचना पर विश्‍वास कर हमराह फोर्स एवं साक्षीगण साजिद खां, संतोष को जीप में साथ लेकर मुखबिर द्वारा बताये स्‍थान पर पहुँचे । मोटर साइकिल पर 02 लडके एक प्‍लास्टिक की थैली लिये आते दिखे। जो पुलिस को देखकर मोटर साइकिल मोड कर भागने का प्रयास करने लगे। उन्‍हें घेराबंदी करके पकडा। एक ने अपना नाम कुतुबु‍द्दीन और दूसरे ने आजाद खां उर्फ बुलुट होना बताया। एक थैली खोलकर देखी तो उसमें चंदन की लकडी के टुकडे मिले। दूसरी थैली खोलकर देखी तो 02 कुल्‍हाडी, 01 कुल्‍हाड़ा, लकडी में छेद करने वाली गिरमीट, 01 लोहे की कुदाली मिली। चंदन की लकडी के टुकडे कहाँ से लाये पूछने पर कभी कुछ कभी कुछ बताने लगे। लाइसेंस के बारें में पूछने पर कोई लाइसेंस नहीं होना बताया। मौके पर चंदन की लकडी का तराजू में तौल किया गया। आरोपीगण से चंदन की लकडी व उपकरण और मोटरसाइकिल जप्‍त किये और उन्‍हें गिरफ्तार कर थाने लाये। थाना शुजालपुर सिटी पर अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपीगण को आज दिनांक 08/08/2020 को न्‍यायालय में पेश कर पुलिस रिमाण्‍ड मांगा गया। न्‍यायालय द्वारा दिनांक 10/08/2020 तक का पुलिस रिमाण्‍ड स्‍वीकार किया गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |