Video देखें,, रिश्वतखोर पटवारी ले रहा था 5 हजार की रिश्वत, लोकायुक्त टीम पहुची तो पटवारी ने सामने देख खेत में लगाई दौड़, टीम कीचड़ में लथपथ पकड़ा

शाजापुर जिला मुख्यालय पर एक रिश्वत खोर पटवारी को लोकायुक्त ने कीचड़ में लथपथ पकड़ा। खेत से पकड़ा। जानकारी अनुसार ।शाजापुर के वार्ड नंबर 28 ईदगाह रोड पर लोकायुक्त पुलिस उज्जैन ने एक पटवारी को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। फरियादी से पटवारी ने जैसे ही रिश्वत ली और लोकायुक्त की टीम को सामने देखा तो खेत में दौड़ लगा दी।
वीडियो देखें👇👇

लोकायुक्त पुलिस ने भी पटवारी के पीछे दौड़ लगाई और कीचड़ में लथपथ पटवारी को पकड़ा। पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। लोकायुक्त उप पुलिस अधीक्षक बसंत श्रीवास्तव ने बताया शाजापुर जिले के ग्राम हरणगांव निवासी प्रेमसिंह गुर्जर ने लोकायुक्त पुलिस को शिकायत की और बताया मेरे पिता और चाचा के नाम 13 हेक्टेयर कृषि भूमि है, जिसके बंटवारे के लिए गांव के पटवारी साहिल शाह को आवेदन दिया। पटवारी ने इसके लिए पहले 80 हजार रुपए की मांग की और जब परिजनों ने कहा ज्यादा राशि है तो पटवारी 45 हजार रुपए मांगने लगे। पटवारी द्वारा ज्यादा राशि की मांग करने पर फरियादी प्रेमसिंह ने लोकायुक्त पुलिस को शिकायत की। फरियादी की पटवारी से बात करवाई गई। जिसमें तय हुआ 5 हजार रुपए सोमवार को मेरे कार्यालय में आकर देना है। फरियादी को आज पटवारी के निजी कार्यालय में भेजा गया। जहां पटवारी ने लोकायुक्त द्वारा दिए गए कलर लगे हुए रूपए लिए। टीम को देखकर पटवारी ने दौड़ लगा दी। खेत में से उसे पकड़कर लाया गया। पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |