फिलिस्तीन: खान यूनुस शहर में इजराइल का लंबा ऑपरेशन, 170 की मौत, सड़क पर आए हजारों लोग

गाजा और इजराइल के बीच युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. गाजा और इजराइल के बीच पिछले साल 7 अक्टूबर से युद्ध चल रहा है. फिलिस्तीन के शहर खान यूनुस में सोमवार से इजराइली सेना का ऑपरेशन चल रहा है, जिसके बाद शनिवार को गाजा की सिविल डिफेंस एजेंसी ने जानकारी दी कि फिलिस्तीन के शहर खान यूनुस में चल रहे इजराइली सेना के ऑपरेशन में अब तक 170 लोगों की मौत हो गई हैं और कई लोग घायल हैं.

सिविल डिफेंस एजेंसी के प्रवक्ता महमूद बासल ने बताया, खान यूनुस क्षेत्र में इजरायली सेना का ऑपरेशन शुरू होने के बाद से लगभग 170 लोग शहीद हो गए हैं और सैकड़ों लोग घायल हो गए हैं. साथ ही प्रवक्ता ने बताया कि हजारों लोग इजराइली ऑपरेशन के चलते खान यूनुस शहर को छोड़ने के लिए मजबूर हो गए हैं. यूएन (United Nations) ने जानकारी दी कि अब तक खान यूनुस शहर में ऑपरेशन शुरू होने के बाद से 1 लाख 80 हजार लोग शहर छोड़ने को मजबूर हो गए हैं.

लाखों लोग शहर छोड़ने को मजबूर

सिविल डिफेंस एजेंसी के प्रवक्ता महमूद बासल ने कहा, मैं पूछना चाहता हूं कि यह सारे लोग अपनी जान बचाने के लिए कहां जाएंगे? उन्होंने कहा खान यूनुस में लाखों लोग सड़कों पर रहने को मजबूर हैं. बासल ने कहा कहीं जाने के लिए या जान बचाने के लिए उन के पास कोई विकल्प नहीं बचा है.

शहर में बुनियादी चीजें तक नहीं मौजूद

इससे पहले सेना ने शनिवार को खान यूनुस शहर में ऑपरेशन के दौरान लोगों को शहर छोड़ने के निर्देश दिए थे. बासल ने बताया कि इजराइली सेना की तरफ से दिए गए शहर छोड़ने के आदेशों के चलते शहर में सहायता कार्यों में काफी मुश्किल का सामना हो रहा है. पूरे फिलिस्तीन में हालात काफी खराब हो गए हैं. साफ पीने का पानी तक नहीं है और लोगों की बुनियादी जरूरत तक पूरी नहीं हो पा रही है.

क्यों किया सेना ने ऑपरेशन

इजराइली सेना ने खान यूनुस पर किए अपने ऑपरेशन की वजह बताते हुए कहा, इजराइल को गुरुवार को खान यूनुस क्षेत्र से पांच सैनिकों के शव बरामद किए, जिसके बाद सेना ने शहर पर ऑपरेशन लॉन्च कर दिया. इजराइली सेना ने कहा कि जिस समय पिछले साल 7 अक्टूबर को हमाल और इजराइल के बीच जंग शुरू हुआ था उसी समय हमास के हमलों के दौरान यह पांच सैनिक मारे गए थे और उनके शवों को गाजा ले जाया गया था. शनिवार को, इजराइल ने खान यूनुस के लोगों को अल-मवासी की तरफ जाने के आदेश दिए थे.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली वारदात, केंगेरी में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रेप और हत्या— आरोपी गिरफ्तार     |     कोल्हापुर गोकुल दूध संघ विवाद को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेस नेता सतेज बंटी पाटिल, सरकार के खिलाफ निकाला विशाल मोर्चा     |     उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा, पानीपत-खटीमा हाईवे पर कार में लगी आग— महिला समेत 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     मध्य प्रदेश के देवास में थाना प्रभारी की ट्रक से कुचलकर हत्या, आरोपी कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल पार्टी से निष्कासित     |     राजस्थान के पाली में भीषण अग्निकांड, पटाखों की चिंगारी से लगी आग में महिला पार्षद और उनके पति की जिंदा जलकर मौत     |     मध्य प्रदेश के कटनी में भीषण अग्निकांड, दीपावली की रात क्रॉकरी दुकान में लगी आग— दो माह के मासूम समेत एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत     |     राजस्थान के जालोर में दर्दनाक सड़क हादसा, दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं— बाइक को बोलेरो ने मारी टक्कर, चार की मौत     |     कन्नौज में दीपावली की शाम सनसनीखेज वारदात, बीजेपी विधायिका के भतीजे और अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या     |     महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल, शरद पवार से मिले पार्थ पवार— NCP के विलय की चर्चा पर पार्टी ने दी सफाई     |     दीपोत्सव के बाद जहरीली हुई राजधानी की हवा, जानिए घंटे-दर-घंटे कैसे बिगड़े दिल्ली के हालात     |