दो होटल, 90 कमरे…चल रहा बुलडोजर, बनारस कोठी-रिवर पैलेस पर क्यों हो रही कार्रवाई?

वाराणसी में के बनारस कोठी और रिवर पैलेस पर हो रहे बुलडोजर एक्शन को लेकर होटल मालिकों ने शासन पर प्रशासन पर बड़े आरोप लगाए हैं. कहा कि यहां अवैध तरीके और भी होटल बने हैं और उनका संचालन भी रहा है, लेकिन कार्रवाई केवल बनारस कोठी और रिवर पैलेस पर हो रही है. उधर, वीडियो ने भी इन आरोपों पर खरा जवाब दिया है. कहा कि यहां अवैध तरीके से बने होटलों को कई साल से नोटिस देकर संचालन बंद करने के लिए का जा रहा था और अब शासन की मंशा के मुताबिक इनके खिलाफ एक्शन लिया गया है.

बता दें कि बनारस कोठी और रिवर पैलेस पर शनिवार की दोपहर जब वीडीए की कार्रवाई शुरू हुई तो होटल के मालिक ज़फर अली खान और उनके छोटे भाई खुर्शीद व अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गए थे. इन्होंने कार्रवाई रोकने के लिए काफी कोशिशें की. अधिकारियों से गुहार तक लगाई, बावजूद इसके अधिकारियों ने काम नहीं रोका. आरोप है कि इस दौरान मारपीट भी हुई और जफ़र अली खान बेहोश हो गए थे. यह दोनों होटल पांच मंजिला हैं.

दो दिन से हो रही कार्रवाई

इनमें कुल 90 कमरे हैं. कार्रवाई को अंजाम देने के लिए कुल 4 बुलडोजर और 150 मजदूर लगाए गए है. पहले दिन दोपहर बाद 3 बजे से रात के 9 बजे तक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई. वहीं आज सुबह से ही कार्रवाई चल रही है. होटल के मालिक जफ़र खां ने कहा कि एक होटल का नक्शा 1999 में और दूसरे का 2012 में पास हुआ था. उन्होंने व्यवसायिक तौर पर होटल चलाने का लाइसेंस भी लिया है. बावजूद इसके, साल 2014 में इस क्षेत्र को ग्रीन बेल्ट घोषित कर दिया गया.

वीडीए की कार्रवाई पर उठाए सवाल

उस समय ही उन्होंने व्यवासायिक नक्शा पास कराने के लिए आवेदन भी कर दिया था. जफर खान वीडीए और वाराणसी प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि यहां 27 होटलों का G+2 का पास है. क्या प्रशासन इन होटलों के खिलाफ भी कोई एक्शन कर पाएगा? उन्होंने कहा कि चूंकि ये ज्यादातर होटल बीजेपी नेताओं के हैं, इसलिए इन पर कार्रवाई नहीं हो सकती. जफर खान के मुताबिक यहां एक स्लैब डलवाने के लिए 5 लाख रुपये खुलेआम लिए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि उनके भाई को एडीएम सिटी ने पीटा.

नियमों के उल्लंघन का आरोप

उधर, वीडीए के उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने बताया कि जफर अली खां ने बुद्ध विहार कालोनी में दो होटल बनाए हैं. इसमें ना केवल स्वीकृत क्षेत्रफल से अधिक जमीन पर निर्माण किया गया है, बल्कि सेट बैक कवर करने के साथ ही वरुणा किनारे महायोजना-2031 में नियत ग्रीन बेल्ट में भी निर्माण किया गया है. इसके अलावा बहुमंजिले भवन के निर्माण में बेसमेंट, ग्राउंड और 5 तल भी बनाए गए है. चूंकि यह निर्माण अशमनीय है, इसलिए ध्वस्तीकरण के आदेश पारित किए गए है. उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई से पहले सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |