बिहार: तेजाब से नहलाकर मार डाला…माफी मांगने गए रेप के आरोपी को ‘तालिबानी सजा’

बिहार के भागलपुर जिले से एक सनसनीखेज़ वारदात सामने आई है. यहां एक रेप आरोपी बुजुर्ग की मासूम पीड़िता के परिजनों ने तेजाब डालकर हत्या कर दी. उसके शव को झाड़ियों में फेंक दिता गया. बदबू आने पर बुजुर्ग की मौत का पता चला. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. शव से उठी बदबू इतनी भयानक थी कि पुलिस को रूम स्प्रे छिड़कना पड़ा. मौत से पहले आरोपी बुजुर्ग ने हाथ जोड़ और कान पकड़कर माफी भी मांगी थी. इसका वीडियो वायरल हो रहा है.

पुलिस ने मृतक बुजुर्ग के बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है. हत्या के आरोपियों से पुछ्ताछ की जा रही है. उन्होंने हत्या किया जाने से इनकार किया है. पुलिस ने फॉरेंसिक और डॉग स्क्वाड टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए हैं. परिजनों का कहना है कि कुछ दिनों तक फरार रहने के बाद बुजुर्ग पीड़िता के घर माफी मांगने के लिए गया था और उसी वक्त इस वारदात को अंजाम दिया गया. बुजुर्ग के ऊपर तेजाब डालकर उसे जला दिया गया और मरने के बाद घर के पीछे ही झाड़ियां में शव को फेंक दिया गया.

तेजाब डालकर मार डाला

मामला बाथ प्रखंड के एक गांव का है.बीते दिन 6 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में फरार आरोपित दिनेश प्रसाद सिंह की गांव में ही बेरहमी से हत्या कर दी गई. रेप पीड़िता के घर के पीछे झाड़ियों में शव बरामद होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मृतक के बेटे ने पुलिस को बयान देते हुए कहा कि उसके पिता को दूसरे के पाप की सजा दी दी गयी, उसे तेजाब से नहलाकर मार डाला गया.

23 जुलाई से लापता था मृतक

मृतक 23 जुलाई से अपने घर से लापता था. उसके बड़े पुत्र अभिनंदन कुमार ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उसके पिता पर 6 साल की बच्ची के साथ रेप करने का आरोप लगा था. जिसके बाद वह 23 जुलाई को पीड़िता के घर उसकी मां से माफी मांगने गए थे. आरोपित द्वारा हाथ जोड़कर माफी मांगने का वीडियो भी पीड़िता के परिजनों ने बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. आरोप है कि उसी दिन उन्हें घर में बंद कर तेजाब से नहला कर मार डाला गया.

सिर पर मिले चोट के निशान

हालांकि, मामले को लेकर पीड़िता के परिजनों का कहना है कि आरोपीत दिनेश सिंह उनके घर माफी मांगने आया था. लेकिन उसे ग्रामीणों को बुलाकर सबके सामने उसका पक्ष सुनने की बात कही गई, जिसके बाद आरोपित चहारदीवारी कूदकर भाग गया. उसकी मौत कैसे हुई यह हम लोगों को नहीं मालूम. इस मामले में थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने कहा कि मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं. घटना की जांच में पुलिस जुटी है. वहीं घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक की टीम मामले की जांच कर रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |