कालापीपल पॉनखेड़ी जल शोधन संयंत्र पुनः प्रारंभ

कालापीपल
—–
पॉनखेड़ी नगर परिषद अन्तर्गत जल शोधन संयंत्र ने पुनः कार्य करना प्रारंभ कर दिया है। पॉनखेड़ी जल शोधन संयंत्र को क्षेत्रीय विधायक श्री Ghanshyam Singh Chandrawanshi ने नगर परिषद के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विधिवत पूजा अर्चना कर, स्विच दबाकर प्रारंभ किया।

इस अवसर पर विधायक श्री चंद्रवंशी ने कहा कि इस जल शोधन संयंत्र से शोधित कर शुद्ध जल हर घर तक पहुंचाया जायेगा। उन्‍होंने प्‍लांट परिसर का अवलोकन भी किया। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष श्री जय प्रकाश अग्रवाल,वरिष्ठ भाजपा नेता बाबूलाल सोनी पार्षद गण, परियोजना प्रबंधक श्री शाहिद अली, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री संतोष पाराशर, सब इंजीनियर श्री मनमोहन मालवीय, प्लांट इंचार्ज श्री सचिन उपाध्याय सहित सभी संबंधित मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि सिलोदा डेम में पर्याप्त जल स्तर न होने के कारण जल प्रदाय बंद करना पडा था, लेकिन अब वर्षा ऋतु में पुनः डेम के भरने से सप्लाई प्रारंभ कर दी गई है।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष कृपाल सिंह मेवाडा, संदीप पवार दीपक नेमा भरत यादव दुर्गा प्रसाद मेवाड़ा नंदू सोनी रमेश भिलाला
सचिन कुमार दुबे साइट इंजीनियर नगर परिषद पानखेड़ी साइट.
मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी के परियोजना प्रबंधक श्री शाहिद अली ने बताया कि इस समस्या से स्थाई समाधान के लिए 22 किलोमीटर दूर मोहम्मदपुर मछनाई बैराज से पानी लिया जाकर जल शोधन संयंत्र तक पहुंचाया जायेगा। यह कार्य भी पूर्णतः की ओर है। गौरतलब है कि एशियन डेवलपमेंट बैंक के सहयोग से नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी द्वारा पॉनखेड़ी में जल प्रदाय परियोजना का कार्य किया गया है।


Department of Urban Development & Housing MP
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Surat Suicide Case: सूरत में दो मेडिकल छात्राओं ने किया सुसाइड, एनेस्थीसिया ओवरडोज से गई जान; पुलिस को मौके से मिले खाली वायल     |     Mathura Crime News: भजन कुटी में नाबालिग से कुकर्म के आरोपी बाबा की पिटाई, वीडियो वायरल होने पर मची सनसनी; पुलिस ने दर्ज किया मामला     |     Mission 2029: संसद में महिलाओं की होगी ‘बल्ले-बल्ले’! 33% आरक्षण के साथ बढ़ेगा प्रतिनिधित्व; क्या आपकी सीट भी हो जाएगी महिलाओं के लिए रिजर्व?     |     Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी की ‘दोहरी नागरिकता’ मामले में इलाहाबाद HC का केंद्र को नोटिस, 19 मार्च को होगी अगली बड़ी सुनवाई     |     कागजों में खुद को ‘शहीद’ बताकर सेना से की करोड़ों की ठगी! दिल्ली में पूर्व सैनिक का हैरान करने वाला फर्जीवाड़ा; अब पत्नी समेत पहुंचे जेल     |     Weather Update 2026: दिल्ली-NCR में गर्मी ने छुड़ाए पसीने, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में लू का कहर; जानें आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम     |     Sonam Wangchuk: रिहाई के बाद आंदोलन का रास्ता छोड़ेंगे सोनम वांगचुक? पत्नी गीतांजलि बोलीं- “अब केवल संवाद और सहयोग से निकलेगा हल”     |     Rajya Sabha Election 2026: शरद पवार, रामदास अठावले और अभिषेक सिंघवी निर्विरोध पहुंचे राज्यसभा; जानें किन 11 सीटों पर फंसा है पेंच     |     असम की राजनीति में ‘भूकंप’! बदरुद्दीन अजमल ने कांग्रेस को बताया “BJP की A-प्लस टीम”; बोले- हिमंत बिस्वा सरमा को जिताने के लिए खेल रही है कांग्रेस!     |     Jalaun Inspector Arun Death Case: इंस्पेक्टर अरुण कुमार की मौत की चार्जशीट दाखिल, पेज 231 के खुलासे से मचा हड़कंप; क्या बदला गया सुसाइड नोट?     |