दो युवकों ने जेल के बाहर आराम से टहलते हुए बनाई रील…सुरक्षा पर उठे सवाल

मुरैना। इंस्टाग्राम व फेसबुक के लिए रील बनाने वाले लोग कहीं भी मोबाइल से वीडियो बनाने लगते हैं। पिछले दिनों सबलगढ़ न्यायालय के मुख्य द्वार पर बनाए गए वीडियो को लेकर हंगामा हुआ था तो मंगलवार को जौरा जेल के बाहर बने वीडियो के वायरल होने के बाद जेल की सुरक्षा काे लेकर चर्चाएं होने लगीं।

दरअसल, जौरा जेल के बाहर बना वीडियो हैप्पी वारदात 302 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से प्रसारित हुआ है। इसमें दो युवक जेल के बाहर आराम से टहलते हुए वीडियो बना रहे हैं। इस वीडियो ने जेल की सुरक्षा पर सवाल उठा दिए हैं, क्योंकि जेल के मुख्य द्वार पर कोई प्रहरी तक नजर नहीं आ रहा है।

इस कारण बेरोक-टोक यह युवक दबंगई भरा वीडियो बनाते रहे। अब यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि पांच दिन पहले अंबाह में 11 साल के बालक की वीडियो रील बनाते समय फांसी लग जाने से दर्दनाक मौत हो गई थी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई जोन में दिखा दुर्लभ नजारा, भालू को सामने देख पीछे हटा जंगल का राजा बाघ     |     महाकाल मंदिर में आम और खास के लिए अलग-अलग नियम, विधायक पुत्र का रील बनाते वीडियो वायरल     |     ग्वालियर के पिंटो पार्क इंडस्ट्रियल एरिया में ऑक्सीजन टैंकर में भीषण विस्फोट, सामने आए रोंगटे खड़े कर देने वाले सीसीटीवी फुटेज     |     मध्य प्रदेश के खरगोन में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, सहम कर घरों से बाहर निकले लोग     |     इंदौर में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, क्रेन के हुक से घायल बुजुर्ग की 11 दिन बाद इलाज के दौरान मौत     |     भोपाल में शराब पार्टी के दौरान पैग बनाने को लेकर हुआ विवाद, भतीजे ने की चाचा की चाकू मारकर हत्या     |     11 साल के बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा बेबस पिता, 23 दिन से नहीं मिला कोई सुराग     |     श्री हनुमान बालाजी मंदिर में 1999 से निभाई जा रही अन्नकूट परंपरा, सनातनी विनोद कुमार बिंदल ने दिया प्रकृति बचाने का संदेश     |     अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की घड़ी, पहचान रखी गुप्त     |     उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |