सिवनी में पांच वर्षों से परेशान किसान 12 किमी दूर अपने गांव से दंडवत होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचा, वीडियो प्रसारित

सिवनी। मध्‍यप्रदेश के सिवनी में आदिवासी ब्लाक घंसौर के दारोटकला निवासी थम्मन साहू अपनी ढाई एकड़ जमीन का सीमांकन करवाना चाहते हैं। इस राजस्व प्रकरण की सुनवाई नहीं होने से वह परेशान हैं। लंबा समय बीतने के बाद भी निराकरण नहीं हुआ तो घंसौर एसडीएम कार्यालय के गेट पर लेटते हुए पहुंचे और एसडीएम से फरियाद की। एसडीएम ने टीम गठित कर सीमांकन करवाने का आश्वासन दिया।

12 किमी दूर अपने गांव से दंडवत होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचा था

घंसौर में सीमांकन नहीं होने से पीड़ित एक व्यक्ति का दंडवत होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचकर कार्यालय के गेट पर ही एसडीएम को अपनी व्यथा सुनाने का वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहा है। यह मामला सोमवार का बताया जा रहा है। क्षेत्र के लोगों के अनुसार पीड़ित 12 किमी दूर अपने गांव से दंडवत होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचा था।

कार्यालय की सीढ़ी पर ही लेट कर एसडीएम को अपनी व्यथा सुनाई

दारोटकला गांव निवासी थम्मन साहू अपनी ढाई एकड़ जमीन का सीमांकन करवाना चाहता है। इस राजस्व प्रकरण की सुनवाई नहीं होने से वह परेशान है। इसे लेकर वह सोमवार को एसडीएम कार्यालय घंसौर पहुंचा। यहां उसने कार्यालय की सीढ़ी पर ही लेट कर एसडीएम को अपनी व्यथा सुनाई। इसके बाद एसडीएम ने टीम गठित कर सीमांकन करवाने का आश्वासन दिया।

पांच सालों से पटवारी तहसीलदार और कब्जाधारियों से परेशान है

पीड़ित ने बताया कि वह पिछले पांच सालों से पटवारी तहसीलदार और कब्जाधारियों से परेशान है। वह अपनी जमीन का सीमांकन करवाने कार्यालयों के चक्कर काट रहा है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।इस मामले में घंसौर एसडीएम बिसन सिंग गोंड का कहना है कि शिकायत मिलने पर टीम गठित कर जांच कराई जाएगी। पीड़ित की समस्या का निराकरण किया जाएगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई जोन में दिखा दुर्लभ नजारा, भालू को सामने देख पीछे हटा जंगल का राजा बाघ     |     महाकाल मंदिर में आम और खास के लिए अलग-अलग नियम, विधायक पुत्र का रील बनाते वीडियो वायरल     |     ग्वालियर के पिंटो पार्क इंडस्ट्रियल एरिया में ऑक्सीजन टैंकर में भीषण विस्फोट, सामने आए रोंगटे खड़े कर देने वाले सीसीटीवी फुटेज     |     मध्य प्रदेश के खरगोन में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, सहम कर घरों से बाहर निकले लोग     |     इंदौर में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, क्रेन के हुक से घायल बुजुर्ग की 11 दिन बाद इलाज के दौरान मौत     |     भोपाल में शराब पार्टी के दौरान पैग बनाने को लेकर हुआ विवाद, भतीजे ने की चाचा की चाकू मारकर हत्या     |     11 साल के बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा बेबस पिता, 23 दिन से नहीं मिला कोई सुराग     |     श्री हनुमान बालाजी मंदिर में 1999 से निभाई जा रही अन्नकूट परंपरा, सनातनी विनोद कुमार बिंदल ने दिया प्रकृति बचाने का संदेश     |     अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की घड़ी, पहचान रखी गुप्त     |     उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |