धार्मिक स्थलों में बेहतर प्रबंध करना हमारा कर्तव्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने श्रावण माह के त्योहारों के प्रबंधों व्यवस्थाओं की समीक्षा की

भोपाल : मंगलवार, जुलाई 23, 2024, 22:20 IST

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि श्रावण माह में धार्मिक स्थलों में बेहतर प्रबंध करना हमारा कर्तव्य है। श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक कार्यक्रम स्थलों पर व्यवस्थाएं बेहतर रहें। मंत्री अपने जिले में निकलने वाली सवारी में शामिल हों। कमिश्नर-कलेक्टर व्यवस्थाएं बनाए रखने के समुचित प्रबंध करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण-भादो मास 22 जुलाई से 2 सितम्बर तक मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्रावण माह में आयोजित होने वाले त्यौहारों के प्रबंधों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा, पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर कुमार सक्सेना और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। जिलों के जनप्रतिनिधि और अधिकारी वर्चुअली शामिल हुए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सवारी से समरसता का बेहतर संदेश जाता है। साथ ही उमंग और उत्साह का वातावरण बनता है। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों से आने वाले नृत्य और सांस्कृतिक दलों के ठहराने की व्यवस्थाओं में कमी न रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन में सभी सवारियों की बेहतर व्यवस्थाएं की जाएं। सवारी में बैंड एवं डमरु दल शामिल हों। विश्व रिकार्ड बनाने का प्रयास करें। कांवड़ियों के विश्राम करने के लिए शेड बनवाए जाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंदसौर में सवारी निकलने के समय व्यवस्थाएं बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुविधाओं का ध्यान रखा जाए। ओंकारेश्वर में माँ नर्मदा का जल प्रवाह तेज रहता है। खंडवा-खरगौन जिले के अधिकारी सुरक्षा की दृष्टि से बेहतर व्यवस्थाएं करें। श्रद्धालुओं को व्यवस्थाओं का आगे भी स्थाई रूप से लाभ मिले। कलेक्टर विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी अच्छा कार्य करने के लिए प्रेरित करें, उन्हें सम्मानित भी करें। सबको विश्वास में लेकर कार्य करें।

उज्जैन कलेक्टर ने श्रावण माह के प्रथम सोमवार की सवारी निकलने के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए प्रबंध व्यवस्थित रहा। श्रद्धालुओं को दर्शन भी ठीक से हुए। उन्होंने सवारी मार्ग एवं मंदिर की व्यवस्थाओं की जानकारी दी। बैठक में बताया गया कि मंदसौर में पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में प्रत्येक सोमवार को 10 से 15 हजार श्रद्धालुओं का आगमन होता है। यहां प्रात: 5 बजे से रात्रि 11 बजे तक दर्शन होते हैं। शिवना नदी पर स्नान घाट बना है। अगली 12 एवं 19 अगस्त को सवारी यात्रा होगी। ओंकारेश्वर में 2 सितम्बर को सोमवती अमावस्या पर अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। झूला-पुल से दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहाँ पहुंचते हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव     |     मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |     LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल पुराना स्वाद; मेनू में भारी कटौती     |     बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |     संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर को ‘अवैध’ घोषित कर बेदखली का आदेश     |     पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने बचाई जान; एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आ गया होश     |     गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई ‘LPG’ की भारी किल्लत और क्या हैं नए नियम?     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! 12 साल से कोमा में थे हरीश राणा, अब मिलेगी ‘इच्छामृत्यु’; मौत की अर्जी पर अदालत ने लगाई मुहर     |