मंत्री तुलसी सिलावट की कार का एक्सीडेंट, बाल बाल बचे

भोपाल: मध्य प्रदेश के मंत्री तुलसी सिलावट हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि तुलसी सिलावट कैबिनेट की बैठक में शामिल होने जा रहे थे तभी उनकी कार को दूसरी कार ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि मंत्री का वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं पुलिस ने हादसा ग्रस्त कार को जब्त कर लिया है।

घटना तुलसी नगर की है। जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट अपने चार इमली बंगले से कैबिनेट मीटिंग में शामिल होने के लिए कार से मंत्रालय की ओर जा रहे थे। तभी माता मंदिर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। हालांकि मंत्री की कार में सवार किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई। हादसे के बाद दूसरी कार में सवार होकर मंत्री सिलावट अपने गंतव्य की ओर चले गए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जबलपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मंडला में पदस्थ पुलिस आरक्षक पर FIR दर्ज     |     सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई जोन में दिखा दुर्लभ नजारा, भालू को सामने देख पीछे हटा जंगल का राजा बाघ     |     महाकाल मंदिर में आम और खास के लिए अलग-अलग नियम, विधायक पुत्र का रील बनाते वीडियो वायरल     |     ग्वालियर के पिंटो पार्क इंडस्ट्रियल एरिया में ऑक्सीजन टैंकर में भीषण विस्फोट, सामने आए रोंगटे खड़े कर देने वाले सीसीटीवी फुटेज     |     मध्य प्रदेश के खरगोन में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, सहम कर घरों से बाहर निकले लोग     |     इंदौर में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, क्रेन के हुक से घायल बुजुर्ग की 11 दिन बाद इलाज के दौरान मौत     |     भोपाल में शराब पार्टी के दौरान पैग बनाने को लेकर हुआ विवाद, भतीजे ने की चाचा की चाकू मारकर हत्या     |     11 साल के बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा बेबस पिता, 23 दिन से नहीं मिला कोई सुराग     |     श्री हनुमान बालाजी मंदिर में 1999 से निभाई जा रही अन्नकूट परंपरा, सनातनी विनोद कुमार बिंदल ने दिया प्रकृति बचाने का संदेश     |     अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की घड़ी, पहचान रखी गुप्त     |