बिहार: मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में घुसी पुलिस, छात्रों पर दनादन बरसाईं लाठियां… क्या थी वजह?

बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस और मेडिकल के छात्रों के बीज जमकर मारपीट हुई है. छात्रों ने पुलिस के ऊपर पत्थर फेंके तो पुलिस ने भी अस्पताल में घुसकर छात्रों पर लाठी चार्ज किया है. इस घटना में एक दर्जन से अधिक मेडिकल छात्र घायल हुए हैं. घटना मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज में रविवार देर शाम की है.इस मामले में पुलिस ने एक तरफ उच्चस्तरीय जांच शुरू की है, वहीं दूसरी ओर मेडिकल छात्रों ने एसकेएमसीएच अस्पताल में इमरजेंसी समेत समस्त मेडिकल सेवाएं ठप कर धरना शुरू कर दिया है.

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे उच्चाधिकारियों ने छात्रों को समझा बुझाकर शांत करने की कोशिश शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक रविवार की देर शाम मेडिकल के तीन छात्र बाइक पर सवार होकर बाजार से लौट रहे थे. उस समय मेडिकल गेट के पास अहियापुर थाने की पुलिस आते जाते वाहनों की जांच कर रही थी. इस दौरान पुलिस ने बाइक पर ट्रिपल राइडिंग देखकर इन छात्रों को रोक लिया और चालान करने के लिए डीएल मांगा. इसी बात पर छात्रों और पुलिस में बहस हुई.

छात्रों ने पुलिस के साथ की मारपीट

इसके बाद छात्रों ने हॉस्टल में फोन कर अपने साथियों को बुला लिया. इसके बाद मौके पर पहुंचे अन्य छात्रों ने जमकर हंगामा काटा और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की. सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और फिर पुलिस ने अस्पताल कैंपस में घुसकर मेडिकल छात्रों पर जमकर लाठी भांजी. इस घटना में करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मी और करीब एक दर्जन छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन का मामला

सभी घायल छात्रों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एसडीपीओ नगर बिनीता सिन्हा के मुताबिक पुलिस ने छात्रों को ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के आरोप में पकड़ा था. इसके बाद छात्रों बवाल शुरू कर दिया. मौके पर शांति कायम करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया गया है. उन्होंने बताया कि मेडिकल सेवा ठप कर बैठे छात्रों को समझाया जा रहा है. इसके अलावा उपद्रवियों की पहचान करने की भी कोशिश हो रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |