थाना मोहन बड़ोदिया जिला शाजापुर के अंतर्गत जमीन विवाद के मामले में हुए विवाद और बंदूक से हवाई फायरिंग लड़ाई झगड़े के मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है इस मामले में पुलिस ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि–
फरियादी लक्ष्मण पिता विक्रम सिंह राजपुत निवासी ग्राम बाण्डाहेडी एव आरोपीगण दिलीप सिह व अन्य समस्त निवासी ग्राम बावलियाखेडी आपस मे मामा-बुआ के रुप मे रिश्तेदार है फरियादी लक्ष्मण सिह के परिवार के लोग आरोपीगणो की रजिस्ट्री की जमीन पर करीबन 25-30 साल से खेती कर रहे है व उक्त 27 बीघा भुमि को अपने कब्जे मे लिये हुवे है उक्त भुमि का प्रकरण माननीय न्यायालय शाजापुर एव माननीय उच्च न्यायालय खण्डपीठ इंदौर मे चल रहा था जिसमे माननीय न्यायालय के आदेश के पालन मे आरोपी पक्ष( रजिस्ट्री धारक) के पक्ष मे निर्णय देकर दिनांक 08.07.24 को कब्जे की कार्यवाही करवाई गयी थी आज दिनांक को आरोपी पक्ष द्वारा मौके पर जाकर उक्त खेत पर जुताई करने गये तो फरियादी द्वारा इसका विरोध किया जिस पर से उपरोक्त आरोपीगणो द्वारा फरियादी पक्ष के साथ मारपीट की , बंदुक से हवाई फायर किये एव ट्रेक्टर को पीडित विक्रम सिह राजपुत पिता जोरावर सिह राजपुत के उपर चढा दिया उक्त घटना मे विक्रम सिह राजपुत , महेंद्र सिह राजपुत निवासीगण बाण्डाहेडी एव बने सिह राजपुत निवासी मताना को अधिक चोटे होने से शाजापुर रेफर किया गया जहाँ से विक्रम सिह राजपुत को इंदौर अस्पताल रैफर किया गया है उक्त घटना से थाना मोहन बड़ोदिया पर अपराध क्रमांक 185/24
धारा 109, 115, 296, 351( 2 ),125, 190, 191 बीएनएस 2023 पंजीबद्ध किया गया
उक्त सभी 10 आरोपीगणो की गिरफ्तारी के लिये सतत् प्रयास किये जा रहे है आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु तीन पुलिस पार्टियों को रवाना किया गया है।
नाम फरियादी – लक्ष्मण पिता विक्रम सिंह राजपुत उम्र 30 साल निवासी बाण्डाहेडी
नाम आरोपी – 1. दिलीपसिंह पिता नारायणसिंह राजपुत 2. मेहरवान पिता मानसिंह राजपुत 3.ईश्वरसिंह पिता सौदानसिंह राजपुत 4 पंकज पिता भगवानसिंह राजपुत 5 रघुवीर पिता अनुपसिंह राजपुत 6 सजन पिता मानसिंह राजपुत 7 वीरेन्द्रसिंह पिता अनुपसिंह राजपुत 8 धर्मेन्द्र पिता अनुपसिंह राजपुत 9 प्रेमसिंह पिता मानसिंह राजपुत
10. धीरप पिता नारायणसिंह राजपुत समस्त निवासी गण ग्राम बवलियाखेडी थाना कोतवाली जिला शाजापुर
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए :
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :