नरसिंहपुर में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर ने मारुति वैन में मारी टक्कर दो की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल

नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है राजमार्ग चौराहा पर शनिवार को एक कंटेनर ने मारुति वैन में टक्कर मार दी इस हादसे में मारुति वैन में बैठे एक ही परिवार के दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है, वहीं एक गंभीर रूप से घायल है। स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर वैन में फंसे लोगों को बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया है।

मृतक शिवम इलेक्ट्रिकल्स की दुकान पर काम करता था और श्रीकांत मजदूरी का काम करता था दोनों ही युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई है। नितेश नाम का युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसको अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों युवक शनिवार को सुबह राजमार्ग क्षेत्र में पहुंचे थे और यहां पर चौराहा पर चाय पीने के लिए रुके थे। इस दौरान भोपाल से जबलपुर की तरफ जा रहे कंटेनर ने पीछे से मारुति वैन में जोरदार टक्कर मार दी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जबलपुर के गैरिसन मैदान में भव्य जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, 400 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन     |     फतेहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में फूटा किसानों का गुस्सा, विधायक ऋषि अग्रवाल ने उठाई समस्याएं     |     जबलपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मंडला में पदस्थ पुलिस आरक्षक पर FIR दर्ज     |     सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई जोन में दिखा दुर्लभ नजारा, भालू को सामने देख पीछे हटा जंगल का राजा बाघ     |     महाकाल मंदिर में आम और खास के लिए अलग-अलग नियम, विधायक पुत्र का रील बनाते वीडियो वायरल     |     ग्वालियर के पिंटो पार्क इंडस्ट्रियल एरिया में ऑक्सीजन टैंकर में भीषण विस्फोट, सामने आए रोंगटे खड़े कर देने वाले सीसीटीवी फुटेज     |     मध्य प्रदेश के खरगोन में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, सहम कर घरों से बाहर निकले लोग     |     इंदौर में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, क्रेन के हुक से घायल बुजुर्ग की 11 दिन बाद इलाज के दौरान मौत     |     भोपाल में शराब पार्टी के दौरान पैग बनाने को लेकर हुआ विवाद, भतीजे ने की चाचा की चाकू मारकर हत्या     |     11 साल के बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा बेबस पिता, 23 दिन से नहीं मिला कोई सुराग     |