प्रेमिका के घरवालों ने बढ़ाया पहरा, फोन भी छीना…मिलने के लिए तड़प रहे प्रेमी ने निकाला अनोखा रास्ता…हर कोई हैरान

धमतरी: ऐसी बहुत सी हिंदी फिल्में है जिसमें हीरो हीरोइन के अफेयर में मां-बाप उनके प्रेम संबंधों के खिलाफ होते हैं और ऐसे में प्रेमी कैसे न कैसे जुगाड़ लगाकर प्रेमिका से मिलने का रास्ता निकाल ही लेता है…ठीक वैसे ही छत्तीसगढ़ के धमतरी में भी एक प्रेमी के रास्ते में प्रेमिका के माता-पिता रोड़ा बन गए हैं। उन्होंने लड़की का फोन भी छीन लिया है और दोनों के मिलने के सारे रास्ते भी बंद कर दिए हैं। ऐसे में बेचारे प्रेमी ने अनोखा रास्ता अपनाया है। जिसे जानकर हर कोई हैरान है। जी हां प्यार में पागल इस प्रेमी ने हर सोमवार को लगने वाले जनदर्शन में पहुंचा है। जनदर्शन में काफी संख्या में लोग अपने क्षेत्र की समस्याएं और अपनी मांगें लेकर पहुंचते हैं। धमतरी जिले के ग्राम अमेठी का रहने वाला यश कुमार भी अपनी प्रेमिका से मिलाने की फरियाद लेकर जनदर्शन में पहुंचा।

युवक यश कुमार का कहना है कि उसका एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा है। उससे फोन पर बातें भी होती थी। बीच-बीच में मुलाकात भी होती थी लेकिन इस बात की जानकारी एक दिन प्रेमिका के घर वालों को पता चल गई। इसके बाद से प्रेमिका के घर वालों ने उसका घर से बाहर निकलना पूर्णता बंद कर दिया है। कई बार प्रेमी यश कुमार ने अपनी प्रेमिका से भी मिलने की भी कोशिश और बात करने की कोशिश भी की लेकिन प्रेमिका के घर वालों ने यश कुमार से मिलने नहीं दिया और प्रेमिका का मोबाइल बंद कर अपने पास रख लिया। लगातार कई कोशिशें के बाद भी वह अपनी प्रेमिका से बात करने में असफल रहा।

वही परेशान युवक यश कुमार ने अब अपनी व्यथा एक आवेदन में लिख कर जनदर्शन में पहुंच गया। उसने कलेक्टर नम्रता गांधी से प्रेमिका के बारे में बताया और मिलने के संबंध में कलेक्टर से गुहार लगाई। कलेक्टर नम्रता गांधी ने आवेदन तो ले लिया लेकिन इस मामले में कुछ भी नहीं कहा और यह आवेदन कलेक्टर जनदर्शन से एसपी ऑफिस के लिए मार्क कर दिया है। बताया जा रहा है कि यश कुमार स्वास्थ्य विभाग में चौकीदार की पोस्ट में नाम आया है वह यह खुशखबरी प्रेमिका को देने के लिए काफी उत्साहित है लेकिन वह इस बात की जानकारी अपने प्रेमिका तक नहीं पहुंच पा रहा है। जिसकी वजह से युवक ने जनदर्शन में पहुंचकर कलेक्टर से सरकारी अनुमति मांगी है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, यश ने यह आवेदन 8/07/2024 को दिया था, लेकिन जांच के दौरान यह आवेदन सामने आया और काफी जमकर वायरल हो रहा है। लोग यह देखना चाह रहे हैं कि आखिरकार किस युवक ने जनदर्शन में इस तरह का आवेदन कलेक्टर को देकर प्रेमिका से मिलने के संबंध में आवेदन दिया है। एक तरफ लोग इस आवेदन के वायरल होने पर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं, तो दूसरी ओर प्रेमी युवक यश कुमार इस आस में बैठा है कि कब इस आवेदन से उसे सरकारी अनुमति मिल सके जिससे वह अपनी प्रेमिका से मिल कर बात कर सके।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |