पलंग पर सो रहे किशोर की पैंट में घुस गया जहरीला सांप, प्राइवेट पार्ट पर काटा, फिर…

इन दिनों बरसात के मौसम में सांप के काटने की कई घटनाएं सामने आ रही हैं. उत्तर प्रदेश के देवास से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है. यहां एक किशोर को जहरीले सांप ने काट लिया. आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया. लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया.

घटना कानकुंड खटांबा इलाके की है. जानकारी के मुताबिक, 15 साल का चंदन मालवीय बुधवार रात को डिनकर करके अपने कमरे में सोने चला गया. लेकिन न तो उसे और न ही उसके परिवार को पता था कि थोड़ी ही देर बाद उसके साथ क्या होने वाला है. देर रात को अचानक से चंदन चीखने-चिल्लाने लगा. बोला- मेरी पैंट में सांप घुस गया है. चंदन की चीख सुनकर बड़े पापा यानि ताया दौड़कर उसके पास पहुंचे.

ताया ने तुरंत उसकी पैंट से सांप को निकाला और मार डाला. आनन-फानन में चंदन को अस्पताल ले जाया गया. लेकिन सांप का जहर तब तक फैल चुका था. इससे चंदन की पहले ही मौत हो गई थी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे चंदन के परिजनों को सौंप दिया.

पिता की मौत, मां छोड़कर चली गई थी

परिजनों के मुताबिक, मृतक के पिता का निधन करीब डेढ़ साल पहले हो चुका है. चार महीने पहले चंदन की मां अपनी लड़की को लेकर घर छोड़कर चली गई थी. तब से वो अपने बड़े पापा यानि ताया के साथ रह रहा था. वह गांव के शासकीय स्कूल में कक्षा 9वीं में पढ़ता था. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

प्राइवेट पार्ट पर काटा

डॉक्टरों ने बताया- चंदन को जिस सांप ने काटा था वो काफी जहरीला था. इसीलिए उसकी मौत सांप के डसने के तुरंत बाद हो गई. बेशक घर वाले तुरंत किशोर को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे. लेकिन तब उसके मुंह से झाग निकल रहा था. शरीर नीला पड़ चुका था. किशोर को सांप ने प्राइवेट पार्ट पर काटा था. अस्पताल लाने से पहले ही वो दम तोड़ चुका था. डॉक्टरों ने कहा कि हमने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. उन्होंने पोस्टमार्टम करवाकर शव, मृतक के परिजनों को सौंप दिया. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |