पुणे में ड्रिंक एंड ड्राइव का एक और मामला आया सामने, NCP (शरद गुट) के नेता के बेटे ने मारी टक्कर

महाराष्ट्र के पुणे में एक बार फिर ड्रिंक एंड ड्राइव मामला सामने आया है. पुणे के मांजरी मुंढवा रोड पर एक गाड़ी ने मुर्गियां ले जा रहे टेंपो को टक्कर मारी दी. घटना के बाद पता चला कि गाड़ी चला रहे सौरभ गायकवाड़ शराब के नशे में थे. इनके पिता एनसीपी (शरद पवार गुट) के पूर्व नगरसेवक बंडू गायकवाड़ हैं. इस हादसे में हो गए हैं. साथ ही सौरभ गायकवाड़ भी जख्मी हो गए हैं.मुर्गियां ले जा रहे टेंपो के ड्राइवर और क्लीनर घायल

ये हादसा मंगलवार सुबह पुणे के मांजरी मुंढवा रोड यानी केशवनगर के जेड कॉर्नर पर हुआ. सौरभ गायकवाड़ अपनी एसयूवी कार क्रमांक एमएच 12 टीएच 0505 से सुबह पांच बजे अपने घर मुंडवा जा रहे थें. गाड़ी चलाते समय वो नशे में था. उसने सामने आ रहे पोल्ट्री फार्म के एक टेंपो को टक्कर मार दी. इस मामले में हडपसर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है.

एनसीपी (शरद पवार गुट) की पार्टी पूर्व नगरसेवक भी रह चुके हैं पिता

पुलिस ने सौरभ गायकवाड़ के खिलाफ मामला दर्ज लिया है. सौरभ गायकवाड़ के पिता बंडू गायकवाड़ वर्तमान में शरद पवार की पार्टी एनसीपी में हैं. इससे पहले वो इस पार्टी से नगर सेवक भी रह चुके हैं. इस मामले में हडपसर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. केशवनगर की इस रोड पर सुबह चार बजे से ही भीड़ रहती है.

काफी तेज रफ्तार में चल रही थी गाड़ी

सुबह के समय मालवाहक ट्रक और टैम्पो रोड पर होते हैं. इसी सुबह गायकवाड़ काफी तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था. और उसने एक टैम्पो को टक्कर मार दी. उस समय वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने तीनों को बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार (First aid) दिया. कहा जा रहा है कि उसने मुर्गियां ले जा रहे टेंपो के ड्राइवर और क्लीनर घायल हो गए हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |