IAS पूजा खेडकर की मां गिरफ्तार, किसानों पर तानी थीं बदूंक, आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज है मुकदमा

महाराष्ट्र कैडर की विवादित ट्रेनी IAS अफसर पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर को पुणे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. रायगढ़ जिले से मनोरमा की गिरफ्तारी हुई है. मनोरमा पर पिस्टल के साथ किसान को धमकाने का आरोप है. पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था. किसान को धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था.

केस दर्ज होने के बाद से ही मनोरमा फरार चल रही थी. पुणे पुलिस ने मनोरमा को रायगढ़ के महाड़ तालुका में एक होटल से अरेस्ट किया है. मनोरमा के खिलाफ पौंड पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज है. पौंड पुलिस आर्म्स एक्ट की जांच करेगी.

मनोरमा ने किसानों पर तान दी थीं बदूंक

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ था, उसमें महाराष्ट्र के मूलशी में वह किसानों को अपने बॉडीगॉर्डस के साथ धमकाती नजर आ रही थीं. मनोरमा का वायरल वीडियो साल 2023 का बताया जा रहा है. इन पर आरोप है कि इन्होंने किसानों की जमीन उनकी मर्जी के खिलाफ हड़प लिया है. वहीं जब किसानों से इसका विरोध किया तो उन्होंने बंदूक तान दी थी.

पिछले कुछ दिनों से मनोरमा और उनकी बेटी पूजा काफी चर्चा में हैं. मां के सुर्खियों में रहने की वजह किसानों पर बंदूक तानना जबकि बेटी पूजा खेडकर इसलिए चर्चा में है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग किया, उन पर फर्जी तरीके से नौकरी लेने का आरोप है. दिव्यांग कैटेगरी से सिलेक्शन लिया और 821 रैंक के बाबजूद IAS बनीं.

IAS पूजा खेडकर पर फर्जीवाड़ा का आरोप

पूजा खेडकर नॉन-क्रीमी लेयर में आती हैं. प्रोबेशन के दौरान भी उन्होंने अपनी अकड़ दिखाई और ऑडी पर नीली बत्ती लाल बत्ती की डिमांड की, अलग ऑफिस और गाड़ी का वीआईपी नंबर मांगी. जब डिमांड बढ़ती गई तो इनका तबादला कर दिया गया. बाद में पता चला कि इन्होंने फर्जीवाड़ा कर नौकरी ली हैं. UPSC ने छह बार मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया लेकिन नहीं गईं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |