सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की मौत का लाइव VIDEO आया सामने, तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी थी टक्कर

कांकेर  : छत्तीसगढ़ की फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर इंदु वट्टी की दुर्घटना का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। 6 जुलाई को स्कूटी सवार इंदु वट्टी को तेज रफ़्तार कार ने टक्कर मार दी थी। वीडियो में दिख रहा है कि रोड क्रॉस कर रही इंदु की स्कूटी को कार ने तेज टक्कर मारी जिससे स्कूटी समेत इंदू दूर उछलकर जा गिरी। दुर्घटना के बाद अब तक कार चालक की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस की धीमी कार्रवाई पर इंदु वट्टी के परिवार और दोस्तों में आक्रोश है।

इंदु वट्टी कांकेर जिला के ग्राम मोहगांव की रहने वाली थी। 6 जुलाई को वह फिल्म देखने सिटी सेंटर मॉल जा रही थी। दोस्त उसका इंतजार कर रहे थे। मॉल के पास उसने जैसे ही टर्न लिया, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इंदु के सिर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

इंस्टाग्राम में 160k फॉलोवर्स है। इंदु छत्तीसगढ़ गानों पर रील्स बनाती थी, जो खूब वायरल होते थे। वह BA की पढ़ाई के बाद कपड़ा दुकान में काम कर रही थी। उसका परिवार खेती किसानी करता है। परिवार में बड़े भाई-बहन और माता-पिता हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |