7 नहीं, 1 ही बार सांप काटा…लेकिन विकास भी नहीं बोल रहा ‘झूठ’, क्या है पीछे की कहानी?

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक युवक को 7 बार सांप द्वारा काटे जाने का मामला सामने आया था. लेकिन अब इसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. जांच में पता चला कि युवक को सांप ने सिर्फ एक ही बार काटा था. लेकिन एक बीमारी के चलते युवक 7 बार यही सोचता रहा कि उसे बार-बार सांप डस रहा है. वो इसके लिए अस्पताल भी जाता रहा. डॉक्टर भी इसका इलाज करते रहे. जब स्वास्थ्य विभाग ने जिलाधिकारी को इस मामले से संबंधित रिपोर्ट सौंपी तो सभी हैरान रह गए. पता चला कि युवक को स्नेक फोबिया है.

जिला के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी ने इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया था. रिपोर्ट में प्राइवेट हॉस्पिटल के इलाज पर संदेह जताया गया है. फतेहपुर के सौरा गांव निवासी विकास दुबे ने दावा किया था कि उसे 40 दिनों में सात बार सांप ने काटा है. इस घटनाक्रम ने न केवल स्थानीय लोगों को चौंका दिया, बल्कि वैज्ञानिकों और डॉक्टरों के बीच भी यह केस चर्चा का विषय बन गया.

विकास ने दावा किया कि पहली बार जब सांप ने उसे काटा, तब वह अपने खेत में काम कर रहा था. इसे सामान्य घटना मानकर इलाज किया गया. लेकिन इसके बाद हर हफ्ते उसे सांप काटता रहा. इलाज के लिए वो बार-बार फतेहपुर के एक निजी अस्पताल में जाता था. वहां उसे एंटी-वेनम इंजेक्शन दिया जाता. साथ ही उसकी गंभीर देखभाल की जाती. विकास दावा करता था कि उसे एक ही फन वाले सांप ने कई बार काटा है. विकास ने ये भी कहा कि सांप उसके सपने में भी आया था. सपने में सांप ने कहा- मैं तुम्हें 9 बार काटूंगा. 8 बार तुम बच जाओगे. लेकिन 9वीं बार मैं तुम्हें साथ लेकर जाऊंगा.

डॉक्टरों की भी गलती

इस घटना की फिर प्रशासन ने जांच की. रिपोर्ट सामने आई तो सभी हैरान रह गए. स्नेक फोबिया के कारण विकास को लग रहा था कि उसे सांप बार-बार डस रहा है. जिले के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि कहीं न कहीं उन डॉक्टरों की भी गलती है जिन्होंने बार-बार विकास का इलाज किया. विकास को अगर पहले ही कह दिया गया होता कि उसे सांप ने नहीं डसा है तो शायद वो इतने दिन तक डर में नहीं रहता. फोबिया तर्कहीन डर को कहते हैं. किसी चीज से बहुत ज्यादा डर जाने के बाद फोबिया हो जाता है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |