मप्र के 14 जिला मुख्यालयों पर स्मार्ट मीटरीकरण कार्य तेजी से जारी

उज्जैन। डिजिटलाइजेशन और उपभोक्ताओं को अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी शहरों में स्मार्ट मीटर स्थापना कार्य प्राथमिकता के साथ कर रही है। मालवा-निमाड़ के 14 जिला मुख्यालयों पर स्मार्ट मीटरीकरण कार्य प्रारंभ किया गया था। इन सभी स्थानों पर उपभोक्ता सेवाओं में बढ़ोत्तरी हुई है। रीडिंग, बिलिंग को लेकर शिकायतें भी व्यापक रूप से घटी हैं।

विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री अमित तोमर ने बताया कि जुलाई के दूसरे सप्ताह की स्थिति में 14 शहरों(जिला मुख्यालयों) में स्मार्ट मीटर की स्थापना हुई है। इनमें इंदौर शहर में करीब 2.93 लाख स्मार्ट मीटर लगे है। इसके बाद उज्जैन में 80 हजार, रतलाम में 72 हजार, देवास में 46 हजार, खरगोन में 43 हजार स्मार्ट मीटर लगे है। इसके अलावा बड़वानी, झाबुआ, लीराजपुर, धार, खंडवा, शाजापुर, मंदसौर, नीमच में भी हजारों की संख्या में स्मार्ट मीटर लगे है। दो सप्ताह पहले आगर जिला मुख्यालय पर भी स्मार्ट मीटर स्थापना कार्य प्रारंभ किया गया हैं।

मंत्री श्री तोमर ने बताया कि 15 अगस्त तक तीन-चार शहर पूरी तरह स्मार्ट मीटरीकृत हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालयों के अलावा भी नगर पालिका, नगर पंचायत क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। अब तक करीब 6.85 लाख स्मार्ट मीटर लग चुके है, जल्दी यह आंकड़ा सात लाख पार कर जाएगा। प्रबंध निदेशक ने बताया कि स्मार्ट मीटर निःशुल्क लगाए जा रहे हैं। इससे रीडिंग ऑटोमेटेड मिल जाती , समय पर सटीक रीडिंग मानव हस्तक्षेप के बिना तय वार, समय पर मिलने से बिल त्रुटिरहित जारी होते हैं। इससे रीडिंग, बिलिंग को लेकर शिकायतें भी तुलनात्मक रूप से कम हुई हैं। उपभोक्ता अपने मोबाइल पर ऊर्जस एप डाउनलोड कर स्मार्ट मीटर संबंधी जानकारी भी देख सकता हैं।

CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

शाजापुर NH 52 पर कंटेनर और ट्रक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत     |     भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर पार्टी कार्यालय पर पत्रकारवार्ता हुई आयोजित     |     मामूली विवाद के बाद युवक की चाकू से गोदकर हत्या, दो नाबालिगों ने मिलकर की वारदात     |     गुना में नगर पालिका की टीम ने हटाया अतिक्रमण, दुकानदार हुए आक्रोशित     |     प्लेटफॉर्म से 200 मीटर पहले हुआ हादसा, ओवरनाइट एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतरे     |     श्रद्धालुओं की कार ट्रक में घुसी, चार लोगों की दर्दनाक मौत, 6 गंभीर घायल..     |     धार के गणपति घाट पर दो ट्रकों में हुई जोरदार टक्कर ,लगी आग     |     गुना में महिला शिक्षक की सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला     |     मुरैना में नदी में नहाने उतरा युवक डूबा, हुई मौत     |     इंदौर में गणेश उत्सव की धूम: राजवाड़ा पर विशेष पूजा के साथ गजानन का हुआ आगमन     |