MP महिला कांग्रेस की बड़ी बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने बीजेपी सरकार को जमकर घेरा

भोपाल: मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस बहुत जल्द अपने संगठन में बड़ा बदलाव करने जा रही है। इसके संकेत महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने दिए हैं। अलका लांबा का कहना है कि महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार वह भोपाल आयी हैं और संगठन की बैठक ले रही हैं। मध्य प्रदेश में संगठन किस तरह से कम कर रहा है। इस बारे में सभी जिला अध्यक्षों और प्रदेश कार्यकारिणी से चर्चा करेंगे और संगठन में बड़ा बदलाव करेंगे जो काम नहीं कर रहा है। उनको बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।

अलका लांबा ने कहा कि 29 जुलाई को महिला कांग्रेस संसद का घिराव करने जा रही है। पूरे देश की महिलाओं के साथ जो अन्याय हो रहा है तीन बातों को लेकर संसद का घिराव करेंगे। महिला आरक्षण जो संसद से पास हो चुका है, उसे लागू किया जाए। बजट में महिलाओं के लिए क्या प्रावधान है इसको लेकर वहीं महंगाई जिस तरह से लगातार बढ़ रही है इन बातों को लेकर दिल्ली में पूरे देश की महिलाएं एकत्रित होकर संसद का घिराव करेंगे।

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा कि महिला कांग्रेस को जिले से लेकर गांव मंडल सेक्टर तक मजबूत किया जाएगा और बीजेपी की गलत नीतियों के खिलाफ महिलाएं अब सड़क पर उतरेंगे और बीजेपी सरकार का विरोध करती नजर आएंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जबलपुर के गैरिसन मैदान में भव्य जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, 400 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन     |     फतेहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में फूटा किसानों का गुस्सा, विधायक ऋषि अग्रवाल ने उठाई समस्याएं     |     जबलपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मंडला में पदस्थ पुलिस आरक्षक पर FIR दर्ज     |     सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई जोन में दिखा दुर्लभ नजारा, भालू को सामने देख पीछे हटा जंगल का राजा बाघ     |     महाकाल मंदिर में आम और खास के लिए अलग-अलग नियम, विधायक पुत्र का रील बनाते वीडियो वायरल     |     ग्वालियर के पिंटो पार्क इंडस्ट्रियल एरिया में ऑक्सीजन टैंकर में भीषण विस्फोट, सामने आए रोंगटे खड़े कर देने वाले सीसीटीवी फुटेज     |     मध्य प्रदेश के खरगोन में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, सहम कर घरों से बाहर निकले लोग     |     इंदौर में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, क्रेन के हुक से घायल बुजुर्ग की 11 दिन बाद इलाज के दौरान मौत     |     भोपाल में शराब पार्टी के दौरान पैग बनाने को लेकर हुआ विवाद, भतीजे ने की चाचा की चाकू मारकर हत्या     |     11 साल के बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा बेबस पिता, 23 दिन से नहीं मिला कोई सुराग     |