जिस प्रकार माता-पिता हमें संरक्षण देते हैं, उसी प्रकार पेड़ भी हमे संरक्षण प्रदान करते हैं- श्रीमती निधि जैन,,,, एक_पेड़_माँ_के_नाम अभियान के तहत शाजापुर आबकारी विभाग ने 300 पौधे लगाए

शाजापुर
——
जिस प्रकार माता-पिता हमें संरक्षण देते हैं, उसी प्रकार पेड़ भी हमे संरक्षण प्रदान करते हैं। यह बात शाजापुर जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती निधि जैन ने पौधरोपण कार्यक्रम में कही उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा इसी उद्देश्य को लेकर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पूरी टीम के साथ सी.एम. राइज विद्यालय अकोदिया एवं गुलाना तथा जिले के ग्राम पतोली एवं सनकोटा में सामूहिक रूप से 300 पौधों का रोपण किया गया। उन्होंने बताया कि
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सी.एम. राइज विद्यालय अकोदिया एवं गुलाना में 150 पौधे प्राचार्यो तथा विद्यार्थियों द्वारा पंक्तिबद्ध होकर रोपित किए गए। इसी प्रकार ग्राम सनकोटा में 50 पौधे तथा ग्राम पतोली में 100 पौधों का रोपण किया गया।
पर्यावरण संरक्षण तथा जीवनदायिनी पेड़ों को अधिक से अधिक लगाने का एवं उन्हें संरक्षित करने का विद्यार्थियों द्वारा संकल्प भी लिया गया।
इस अभियान में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री अशोक कुमार खत्री, श्री रमेश कुमार पेंदे, डी.पी.सी. श्री राजेंद्र शिप्रे, आबकारी उप निरीक्षक श्री सुरेश पटेल, श्री महेंद्र परमार, आबकारी आरक्षक श्री लखन सिसोदिया, श्री राकेश जमरा, श्री दिनेश कौशिक एवं समस्त स्टाफ द्वारा सराहनीय कार्य किया गया.


Dr Mohan Yadav
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |