संभागायुक्त श्री दीपक सिंह की पहल पर झाबुआ जिले में आयोजित हुआ निःशुल्क वृहद स्वास्थ्य शिविर मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया एवं कलेक्टर श्रीमती नेहा मीणा ने किया शिविर का शुभारंभ किया

इन्दौर : रविवार, जुलाई 14, 2024, 20:00 IST

इंदौर संभाग के ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों तक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संभागायुक्त श्री दीपक सिंह की पहल पर इंदौर संभाग में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। इसी सिलसिले में आज डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम (युआईटी) कालेज, गडवाडा/उमरी झाबुआ में निःशुल्क वृहद स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ। महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया एवं झाबुआ कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने शिविर का शुभारंभ किया ।

शिविर में एमजीएम कॉलेज इंदौर, इन्डेक्स चिकित्सा महाविद्यालय इंदौर, चोइथराम नेत्रालय इंदौर, आयुष महाविद्यालय इंदौर, इंदौर कैंसर फांउडेशन इंदौर, विशेष जुपीटर अस्पताल इंदौर, मेदांता अस्पताल इंदौर, चोईथराम अस्पताल इंदौर, केयर सीएचएल अस्पताल इंदौर, एलएनसीटी चिकित्सा महाविद्यायल इंदौर के ख्याति प्राप्त चिकित्सकों के द्वारा हडडी रोग, मेडिसीन, सर्जरी, हृदय रोग, दंत रोग, आर्गन ट्रांसप्लॉट, आयुर्वेद चिकित्सक, कैंसर रोग, मानिसक रोग, सांस/दमा रोग, पेट रोग, नेत्र रोग, शिशु रोग, स्त्री रोग विशेषज्ञ, आईवीएफ, नाक कान गला, ऑडियो मेटरी एवं स्पीच थेरेपी, युरोलॉजी (मूत्र रोग संबंधी), फिजियोथेरेपी, प्लॉस्टिक सर्जरी, होम्योपेथिक चिकित्सक एवं आयुर्वेद हेतु परामर्श प्रदान किया गया। साथ ही सोनोग्राफी, ईसीजी, रक्त परीक्षण, एक्स-रे एवं अन्य जांचे की गई।

शिविर में आयुष विभाग, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगायी गई। शिविर में आयुष विभाग के विषय विशेषज्ञों द्वारा आयुर्वेदिक, होम्योपैथी एवं युनानी पद्ति द्वारा मरीजों का उपचार किया गया। जिसमें चर्म रोग, वातव्याधि, बाल रोग, स्त्री रोग, कुपोषण संबंधित रोग, गर्भवती महिलाओं आदि का उपचार किया गया। इस दौरान मंत्री सुश्री भूरिया, कलेक्टर श्रीमती नेहा मीणा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा ग्रामीणों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए “एक पेड़ मां के नाम” लगाने हेतु पौधों का वितरण भी किया गया।

शिविर में आयुष्मान कार्ड एवं अभा आईडी भी बनाई गई। दिव्यांगजनों हेतु मेडिकल बोर्ड के द्वारा दिव्यांग प्रमाण पत्र भी पात्रतानुसार जारी किए गए। प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी एवं आमजन द्वारा केम्प स्थल पर रक्तदान भी किया गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |