केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के पितरेश्वर हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन किया

पितृ पर्वत पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अन्तर्गत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर पर्यावरण संरक्षण के लिये प्रारंभ किये गये एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अन्तर्गत केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर प्रवास के दौरान पितरेश्वर हनुमान धाम में पौधारोपण किया। इसके पूर्व उन्होंने हनुमान धाम मंदिर में पूजा अर्चना कर देश एवं प्रदेश की सुख समृद्धि के लिये प्रार्थना की। इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय एवं उत्तरप्रदेश के विधान परिषद सदस्य डॉ. महेन्द्र सिंह ने भी पौधारोपण किया।
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अन्तर्गत केन्द्रीय गृह मंत्री श्री शाह ने अपनी माताजी स्व. श्रीमती कुसुमबेन शाह की स्मृति में पीपल का पेड़ लगाया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी माताजी स्व. श्रीमती लीला पूनमचंद यादव की स्मृति में एवं नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपनी माताजी स्व. श्रीमती अयोध्यादेवी विजयवर्गीय की स्मृति में बरगद का पौधा लगाया। पौधारोपण के साथ ही उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि पर्यावरण संरक्षण के लिये एवं अपनी धरती माता को हरा-भरा रखने के लिये एक पेड़ अवश्य लगायें और इनकी रक्षा का संकल्प भी लें। इस अवसर पर केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, सांसद श्री शंकर लालवानी, सांसद श्रीमती कविता पाटीदार, विधायक श्री रमेश मेंदोला, श्री मधु वर्मा, श्री महेन्द्र हार्डिया, श्री गोलू शुक्ला ‍सहित अन्य जनप्रतिनिधि और संभागायुक्त श्री दीपक सिंह, आईजी श्री अनुराग, पुलिस कमिश्नर श्री राकेश गुप्ता, कलेक्टर श्री आशीष सिंह उपस्थित थे।

#एक_पेड़_मॉं_के_नाम
#JansamparkMP
#indore
Amit Shah
CM Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |