कांग्रेस की नजर आपके मुस्लिम वोट पर… BJP ने अखिलेश को क्यों किया सावधान?

लखनऊ में बीजेपी की अहम बैठक जारी है. इस दौरान यूपी बीजेपी के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि यूपी की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव राष्ट्र विरोधियों और राष्ट्रभक्तों के बीच हैं. भूपेंद्र चौधरी ने कहा है कि अगली लड़ाई स्वार्थी, परिवारवादियों और मोदी के परिवार के बीच है.

उन्होंने इसे राष्ट्र विरोधियों और राष्ट्रभक्तों, धर्म और अधर्म, तुष्टीकरण और संतुष्टीकरण के बीच की लड़ाई बताया है. चौधरी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से कहा है कि 2027 के चुनाव में विरोधियों को साफ करते हुए बीजेपी की प्रचंड जीत को सुनिश्चित करना है.

‘कांग्रेस भस्मासुर, अखिलेश को कर देगी बर्बाद’

यूपी बीजेपी के अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कांग्रेस को लेकर अखिलेश यादव को चेताया है. उन्होंने कहा है कि “मैं अखिलेश यादव को सावधान करना चाहता हूं, कांग्रेस भस्मासुर है. एक दिन कांग्रेस आपको ही बर्बाद कर देगी.” भूपेन्द्र चौधरी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस की नज़र अखिलेश यादव के मुस्लिम वोटों पर है और कांग्रेस हमेशा क्षेत्रीय दलों के वोट के भरोसे आगे बढ़ती रही है.

विपक्ष पर झूठा नैरेटिव गढ़ने का आरोप

बैठक में शामिल होने पहुंचे मोदी सरकार में मंत्री रहे पूर्व सांसद कौशल किशोर ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि विपक्ष के नैरेटिव और पार्टी के कुछ लोगों के कारण हम लोकसभा चुनाव में हारे. वहीं बीजेपी सांसद विनोद सोनकर ने भी यूपी में हार का ठीकरा विपक्ष पर फोड़ा. उन्होंने कहा कि विपक्ष ने संविधान और आरक्षण खत्म करने का नैरेटिव बनाया जिसके चलते यूपी में हमारी हार हुई. यही नहीं बैठक में बीजेपी की ओर से एक राजनीतिक प्रस्ताव भी पेश किया गया जिसमें कहा गया है कि संविधान बदलने, आरक्षण खत्म करने और हर महिला को हर महीने 8500 रुपये देने के नाम पर जनता को ठगा गया है, इसीलिए बीजेपी को चुनाव में अपेक्षित सफलता नहीं मिली.

लोकसभा चुनाव के बाद पहली बड़ी बैठक

लोकसभा चुनाव में उत्तरप्रदेश में बीजेपी की सीटें 2019 के मुकाबले काफी कम हो गईं हैं. पार्टी को 2019 में जहां 62 सीटें मिली थीं वहीं 2024 के चुनाव यह सीटें घटकर 33 हो गई हैं. पार्टी का वोट शेयर भी 8.50 फीसदी घट गया है. यही वजह है कि बीजेपी लगातार नतीजों की समीक्षा कर रही है. लखनऊ में जारी प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक समेत प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े और अरुण सिंह मौजूद हैं. इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी बैठक में शिरकत कर रहीं हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |