एयरपोर्ट ग्राउंड पर गर्लफ्रेंड के साथ गैंगरेप… बॉयफ्रेंड चिल्लाया तो मुंह में ठूंसा कपड़ा, कार सवार युवकों की हैवानियत

भागलपुर में युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. घटना तिलका मांझी थाना इलाके के हवाई अड्डा मैदान की है. बॉयफ्रेंड के साथ घूम रही गर्लफ्रेंड को 3-4 युवकों ने जबरन कार में बैठाकर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. बॉयफ्रेंड जब चिल्लाया तो उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया.

लड़की आरोपियों के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची. उसने अपनी मां को घटना की जानकारी दी. हैरान परेशान मां ने घटना को शिकायत पुलिस से की. एसपी-डीएसपी ने घटना को गंभीरता से लेकर फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल पर भेजा. पुलिस मामले की जांच के साथ आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

बॉयफ्रेंड के साथ गई थी हवाई अड्डा मैदान पर

घटना तिलकामांझी थाना इलाके के एयरपोर्ट ग्राउंड में गुरुवार की रात घटी है. पुलिस ने शनिवार देर शाम मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. पीड़िता तिलकामांझी थाना इलाके के एक मोहल्ले की रहने वाली है. वह गुरुवार शाम अपने प्रेमी के साथ एयरपोर्ट ग्राउंड गई थी. जहां कार सवार युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. पीड़िता की मां ने शनिवार देर शाम थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी और FIR दर्ज कराई.

फोरेंसिक टीम ने की घटनास्थल पर जांच

घटना की जानकारी सिटी एसपी और डीएसपी ने ली. फोरेंसिक की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया, वहीं सदर अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल भी करवाया गया है. तिलकामांझी थाना में पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज करवाया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है. अपने बयान में पीड़िता ने बताया कि वह अपने दोस्त से मिलने एयरपोर्ट ग्राउंड गयी थी. तभी अचानक अंधेरे में एक कार से तीन-चार युवक उतरे और उसे जबरदस्ती कार के अंदर बैठा दिया.

बॉयफ्रेंड के मुंह में ठूस दिया कपड़ा

उसके दोस्त ने विरोध किया तो उन लोगों ने उसका मुंह बांध दिया. इसके बाद बारी-बारी से आरोपियों ने छात्रा का दुष्कर्म किया. थोड़ी देर बाद वह किसी तरह उनके चंगुल से छूटी और घर पहुंची. उसने अपनी मां को पूरी वारदात सुनाई. केस दर्ज करने के बाद भागलपुर पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है. घटना के षड्यंत्र का शक उसके बॉयफ्रेंड पर भी जाता दिख रहा है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |