ताजमहल के ऊपर मंडराया ड्रोन, वायरल Video ने मचाया हड़कंप; जांच के आदेश

उत्तर प्रदेश के आगरा में बेहद संवेदनशील ताज महल के ऊपर एक ड्रोन के उड़ने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. यह वीडियो उस समय सामने आया है जब ताज महल के 500 मीटर रेडियस को नो फ्लाइंग जोन घोषित है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो रविवार सुबह छह बजे का है. हालांकि सुरक्षा के लिए लगे पुलिस के सीसीटीवी कैमरे में यह ड्रोन कहीं नजर नहीं आ रहा. ऐसे में आशंका है कि किसी व्यक्ति ने इस ड्रोन की एंट्री यमुना की साइड से ताज क्षेत्र में कराई है.

फिलहाल इस मामले में उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं. वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि ड्रोन ताजमहल की मुख्य गुंबद के ऊपर उड़ रहा है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो ताजमहल घूमने आए किसी पर्यटक ने अपने मोबाइल कैमरे से बनाई है और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया है. सोशल मीडिया पर अपलोड होने के कुछ घंटे के अंदर ही यह वीडियो तेजी से वायरल होने लगा. इसके बाद आगरा पुलिस, पर्यटन विभाग की पुलिस और ताजमहल की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ की टीम एक्टिव हो गई हैं.

सर्च ऑपरेशन शुरू

इन सभी टीमों के चुनिंदा अफसरों की एक संयुक्त जांच टीम का गठन किया गया है. यह जांच टीम ताजमहल के आसपास के होटलों में सर्च ऑपरेशन चला कर ड्रोन उड़ने वाले व्यक्ति की तलाश कर रही हैं. उधर, मामला सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद एसीपी ताज सुरक्षा अरीब अहमद ने आशंका जताई कि यह वीडियो पुराना भी हो सकता है. उन्होंने बताया कि एक वीडियो ताज महल के ऊपर उड़ने की सूचना उन्हें मिली है. इसलिए मामले की जांच के लिए एक संयुक्त टीम का गठन किया गया है.

500 मीटर नो फ्लाइंग जोन

यह टीम पता करने की कोशिश कर रही है कि प्रतिबंधित क्षेत्र में ड्रोन कहां से आया. एसीपी ताज सुरक्षा के मुताबिक ताजमहल के 500 मीटर रेडियस को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है. वहीं आसपास के इलाके को यलो जोन घोषित गया है. उन्होंने बताया कि आज सुबह निकलने के बाद से लेकर अब तक यहां लगे सभी कैमरों की फुटेज खंगाली गई है, किसी कैमरे में ड्रोन को प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसते नहीं देखा गया है.

मामले की जांच शुरू

ऐसे में संभावना है कि यह ड्रोन यमुना पार से आया हो. ये भी संभावना है कि यह वीडियो पुराना हो. फिलहाल मामले की जांच कराई जा रही है. उधर, आगरा में पुरातत्व विभाग के अधीक्षण पुरातत्वविद राजकुमार पटेल ने बताया कि अभी तक ताजमहल प्रभारी और सीआईएसएफ की रिपोर्ट उन्हें नहीं मिली है. उन्हें मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं. उनकी रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |