मध्यप्रदेश में जहाँ-जहाँ भगवान श्री राम व श्रीक्रष्ण के चरण पड़े, उस भूमि पर स्थापित होंगे तीर्थ

भोपाल : शनिवार, जुलाई 13, 2024, 21:34 IST

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्योपुर विजयपुर तहसील में आयोजित भागवत कथा में आज स्थानीय विधायक और कैबिनेट मंत्री श्री रामनिवास रावत की मांग पर 15 ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों को स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने दो लघु सिंचाई परियोजना को भी स्वीकृति प्रदान की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में भगवान श्रीराम व श्रीकृष्ण के चरण जहाँ-जहाँ पड़े हैं, उस भूमि पर तीर्थ स्थापित होंगे। यह बात उन्होंने श्योपुर जिले के विजयपुर तहसील में भागवत कथा में कहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सनातन धर्म को मानने वाले लोग हैं। हमारी सरकार धर्म के अनुसार ही सारे काम करती हैं। हम धर्म के मार्ग पर ही चलेंगे।

भगवान श्रीराम-श्रीकृष्ण के इस पावन भूमि पर जहाँ-जहाँ चरण पग पड़े हैं हम उन सभी पद चिन्हों वाले स्थलों पर तीर्थ बनाएंगे। भगवान श्री कृष्ण जहाँ-जहाँ गये, उन स्थलों के साथ ही मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन भूमि चित्रकूट और राम पथगमन के समस्त स्थानों को तीर्थ के रूप में विकसित करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री कृष्ण ने अपने जीवन में जन्म के पूर्व से लेकर अपने जीवन तक उन्होंने जो आदर्श स्थापित की है, वह हमारे लिए मार्गदर्शक है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का गोपाल नाम भी गोपालन से पड़ा हुआ है। आज हम सब भी गोपाल ही हैं। मध्यप्रदेश की लगभग साढ़े 8 करोड़ जनता गोपाल ही है, क्योंकि हम सब गायें पालते हैं। उसका संरक्षण करते हैं, हमारी सरकार ने निश्चय किया है कि कांजी हाउस जैसी व्यवस्था को खत्म करेंगे और हर जिले में बड़ी गौ-शालाएं बनाएंगे। गौ-माता में 33 करोड़ देवता बसते हैं और उनके संरक्षण, उनके आशीर्वाद के लिए हम उनको बेहतर व्यवस्थाएं देंगे।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी विश्व में भी सनातन को स्थापित कर रहे हैं। विदेश से आने वाले विशिष्ट अतिथियों को गीता भेंट की जाती है। भागवत कथा में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवत पुराण की आरती भी की।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |