शाजापुर जिला न्यायालय परिसर में आपदा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन,महिलाओं ने गेस टंकी में लगी आग बुझाई,हार्ट अटैक आने पर बचाव के तरीके भी बताए

शाजापुर।।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री ललित किशोर की अध्यक्षता में आज जिला न्यायालय परिसर शाजापुर में डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट होमगार्ड श्री विक्रम सिंह के नेतृत्व में 01 दिवसीय आपदा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन में आपदा प्रबंधन कनून 2005 के विषय पर चर्चा की गई।
वीडियो देखें👇👇

तत्पश्चात श्री शिवराज सिंह फायर कन्सल्टेड यूडीए भोपाल द्वारा फायर सेफ्टी प्लान के तहत व्याख्यान एवं डेमोस्ट्रेशन दिये गये। उक्त डेमोस्ट्रेशन में एसडीईआरएफ टीम शाजापुर के द्वारा अग्निशमन एवं सीपीआर संबंधित मॉकड्रील की गई। बाढ़ आपदा से संबंधित इक्यूपमेंट की प्रदर्शनी भी न्यायालय परिसर में लगाई गई। जिसके माध्यम से अतिवर्षा के समय होने वाली सावधानियों से उपस्थित कोर्ट स्टॉफ को समझाईश दी गई। एसडीईआरएफ टीम द्वारा दुर्घटना के समय घायल व्यक्ति की हृदय गति रूकने पर सीपीआर के द्वारा कैसे उसे बचाया जा सकता है, इसका भी डेमोस्ट्रेशन दिया गया। आग बुझाने की विधियों में एसडीईआरएफ टीम के साथ कोर्ट स्टॉफ को भी शामिल किया जाकर महिला अधिकारी एवं न्यायाधीश के द्वारा भी गैस की टंकी में लगी आग को बुझाया गया। आग बुझाने में उपयोग में आने वाले फायर एक्सटीग्यूशर के विभिन्न प्रकार के टाईपस की जानकारी कोर्ट स्टॉफ को दी गई। न्यायालय परिसर में प्रधान न्यायाधीश के साथ 11 न्यायाधीशगण एवं लगभग 150 न्यायालयीन स्टॉफ एवं कोर्ट में आने वाले आमजन भी शामिल रहे। उक्त कार्यशाला में एसडीईआरएफ टीम के साथ साथ होमगार्ड कर्मचारी एवं जवान भी शामिल रहे।


Home Department of Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |