पटना में डबल मर्डर: अंदर जयमाल, बाहर धांय-धांय… दूल्हे के भाई और जीजा को गोलियों से भूना

बिहार की राजधानी पटना में शादी समारोह में बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दूल्हे के भाई और जीजा की हत्या कर दी. जिस वक्त वारदात हुई तब जयमाला कार्यक्रम चल रहा था. घटना के बाद मैरिज हॉल में कोहराम मच गया. वारदात की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. घटनास्थल से कारतूस के खोखे बरामद हुए हैं. घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं. दोनों पक्ष बिना शादी किए वापस लौट गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

पटना के दानापुर स्थित खगौल इलाके में बीती रात शादी कार्यक्रम चल रहा था. इसी बीच बारात में कुछ लोग जबरन घुस गए और बवाल करने लगे. अचानक उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी. ताबड़तोड़ हुई फायरिंग में दूल्हे के जीजा और भाई को गोली लग गई. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई.

जमुई जिले से आई थी बारात

बारात जमुई जिले के मलयपुर से आई थी, जबकि दुल्हन पक्ष बक्सर जिले के हैं. मृतकों में दूल्हे अमित का बड़ा भाई गोल्डन सिंह शैलेंद्र और आरा निवासी जीजा सर्वेंदु कुमार सिंह शामिल हैं. फायरिंग की घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने घटनास्थल से छह गोलियों के खोखे बरामद किए गए हैं.

गोली मारने वाले आरोपी बारात में थे शामिल

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि दानापुर के खगौल इलाके में रात करीब 1:30 बजे कैंट स्थित रुद्र मैरिज हॉल के पास दो व्यक्तियों को गोली मार दी गई. अस्पताल ले जाते समय दोनों की मौत हो गई. मृतक का नाम सर्वेंदु कुमार सिंह और गोल्डन सिंह है. लड़के पक्ष की तरफ से जमुई जिले से लोग आए थे. जबकि दुल्हन पक्ष बक्सर जिले से आया हुआ था. गोली मारने वाले आरोपी भी बारात में ही शामिल थे. आरोपियों की पहचान हो गई है. उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |