न INDIA न NDA, रुपौली में निर्दलीय ने मारी बाजी, तीसरे नंबर पर रहीं RJD की बीमा भारती

बिहार में रूपौली सीट पर उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं. एनडीए और इंडिया दोनों धड़ों को पटखनी देकर इस सीट पर निर्दलीय शंकर सिंह ने जीत हासिल की. जदयू विधायक बीमा भारती के इस्तीफा देने के बाद यह सीट खाली हुई थी. जिसेक बाद बीमा भारती राजद के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ीं, लेकिन चुनाव हार गई. चुनाव हारने के बाद इसी सीट से वापस राजद ने उन्हें उम्मीदवार बनाया था. राजद उम्मीदवार बीमा भारती तीसरे नंबर पर रहीं, जबकि जदयू के कलाधर मंडल दूसरे स्थान पर रहे.

कभी कोसी के इलाके में नॉर्थ लाइब्रेशन आर्मी चलाने वाले शंकर सिंह ने बिहार के सभी सियासी दिग्गजों को मात देते हुए रूपौली विधानसभा का उपचुनाव जीत लिया है. रूपौली में राजद और जदयू दोनों ने गंगौता जाति के उम्मीदवार यानी अति पिछड़ा को टिकट दिया था. हालांकि सभी जातीय समीकरण को ध्वस्त करते हुए निर्दलीय शंकर ने जीत दर्ज की है.

बीमा भारती के इस्तीफे के बाद हुए चुनाव

रूपौली उपचुनाव को बिहार में सत्ता का क्वार्टर फाइनल माना जा रहा है. बिहार में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं. रूपौली सीट,जदयू की विधायक रहीं बीमा भारती के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी. बीमा भारती 2000 में रूपौली से निर्दलीय विधायक बनी थीं. जिसके बाद 2005 से बीमा लगातार जदयू की टिकट पर विधायक हैं. इस बार लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए बीमा ने दांव खेला ,जदयू से इस्तीफा देकर राजद खेमे में चली गई थी. राजद ने उन्हें पूर्णिया से अपना उम्मीदवार बनाया था.

बीमा भारती लोकसभा चुनाव हार गईं. लेकिन बीमा के विधायक पद से इस्तीफे से खाली हुई रूपौली सीट पर हुए उपचुनाव में राजद ने बीमा को अपना उम्मीदवार बनाया. बीमा भारती और निर्दलीय पप्पू यादव में पूर्णिया सीट को लेकर खूब खींचतान और लड़ाई हुई. पप्पू यादव को निर्दलीय चुनाव लड़ना पड़ा, जबकि पूर्णिया से निर्दलीय चुनाव जीतने के बाद अब पप्पू यादव ,रूपौली उपचुनाव में बीमा भारती के समर्थन में बयान देते हुए जरूर नजर आएॉ

न इंडिया न एनडीए

रूपौली में नीतीश कुमार,विजय सिन्हा,सम्राट चौधरी, चिराग, मांझी वहीं इंडिया से तेजस्वी यादव समेत कांग्रेस ने भी खूब जोर आजमाइश की बावजूद इसके बिहार में एनडीए और इंडिया के लिए यह हार एक बड़ा सबक है. हालांकि निर्दलीय शंकर सिंह के चुनाव प्रचार के दौरान भी यह चर्चा होती रही की चुनाव जीतने के बाद शंकर सिंह एनडीए खेमे में ही रहेंगे. शंकर सिंह लंबे समय तक लोजपा से जुड़े भी रहे हैं.

चुनाव का सेमीफाइनल

बिहार में अगले साल विधानसभा के फाइनल चुनाव होने हैं. इसके पहले बिहार में सत्ता का सेमीफाइनल होना भी बाकी है. लोकसभा चुनाव में बिहार के चार विधायक ( जीतनराम मांझी,राजद के सुधाकर सिंह, सुरेंद्र यादव, भाकपा माले के सुदामा सिंह) सांसद बने हैं. इन तीनों सीटों पर भी उपचुनाव होंगे. जिसे चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |